herzindagi

गुम हो चुकीं इन पुरानी भारतीय रेसिपीज के बारे में जानें

हमारे देशा का भोजन धर्म, सांस्कृतिक पसंद और परंपराओं से प्रभावित है। भारत न केवल सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है बल्कि भोजन, मसालों और तमाम फ्लेवर्स में भी समृद्ध है। यही कारण है कि कुछ पारंपरिक चीज़ें आज भी पसंद की जा रही हैं। हालांकि, कुछ ऐसे व्यंजन भी हैं, जिनके बारे में लोगों को कम या कोई जानकारी नहीं है।  इस आर्टिकल में हम आपको भारत की गुम हो चुकीं उन रेसिपीज के बारे में बताएंगे, ताकि आप भी जान सकेंगे कि उनमें क्या खास है और उन्हें देश के किन हिस्सों में पसंद किया जाता है। 

Ankita Bangwal

Editorial

Updated:- 11 Apr 2023, 18:04 IST

सासनी मच्छी

Create Image :

पारसी समुदाय के लोग इस डिश को खूब पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए पॉम्फ्रेट फिश का उपयोग किया जाता है और फिर अंडे और चावल के आटे से सॉस तैयार किया जाता है, जिसमें मच्छी पकाई जाती है। इसमें कुछ स्थानीय मौसमी सब्जियां भी होती हैं।

साग गोश्त

Create Image :

एक स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश जिसे एक समय में पार्टियों के मेनू में जरूर शामिल किया जाता था। साग के साथ बोनलेस लैम्ब को तैयार किया जाता था। ऐसा माना जाता है कि इस डिश को पहले मुल्तान में बनाया गया था और फिर यह पंजाब के क्षेत्रों के अलावा हरियाणा में भी लोकप्रिय हुआ।

छेना पोड़ा

Create Image :

रिकोटा चीज़, चीनी और ब्राउन शुगर से यह क्रीमी डिश तैयार की जाती है। साथ ही में इसमें भुने हुए काजू और किशमिश को मिलाया जाता है। कभी-कभी इसे बनाने के लिए गुड़ का भी इस्तेमाल किया जाता था। यह ओडिशा की लोकप्रिय स्वीट डिश है जिसे इसे ठंडा-ठंडा सर्व किया जाता है। 

जदोह

Create Image :

जदोह मेघालय का खासी व्यंजन है, जिसमें चावल मुख्य इंग्रीडिएंट होता है। इसमें सूअर का मांस, चावल, अन्य हर्ब्स और हरे धनिया से बनाया जाता है। जादोह मेघालय की उन रेसिपीज में से एक है जो बिल्कुल गुम होने की कगार पर हैं।

 

इसे भी पढ़ें: भारत के इन अलग-अलग राज्यों की Traditional Dishes को जरूर करें ट्राई

लहसुन की खीर

Create Image :

राजस्थान में बनने वाली इस खीर के बारे में सुना है? खोया, दूध, ड्राई फ्रूट्स और लहसुन की खीर राजस्थान में बहुत पॉपुलर है। देशी घी में इसे तैयार किया जाता और इस गाढ़ी स्वादिष्ट खीर को ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व किया जाता है। 

 

कश्मीरी शुफ्ता

Create Image :

कश्मीरी शुफ्ता श्रीनगर के कुछ बेहतरीन मीठे व्यंजनों में से एक है। यह पनीर, सूखे मेवे, केसर, दूध, देसी घी और मोरेल मशरूम का अच्छा और लजीज मिश्रण होता है। इसे शादियों और त्यौहारों के मौके पर बनाया जाता है (कश्मीरी रेसिपीज)।

अकोत्री

Create Image :

अकोत्री उत्तरी पहाड़ियों का एक स्पेशल मीठा व्यंजन है। यह त्यौहारों और विशेष अवसरों पर बनाया जाता है। गेहूं और कुट्टू को मिलाकर एक घोल तैयार करते हैं, जिससे यह पैनकेक तैयार होता है। यह एकदम सॉफ्ट और पतला होता है।

इसे भी पढ़ें: अगर कश्‍मीर घूमने का प्‍लान बना रही हैं तो इन 10 ट्रडिशनल डिशेज का स्‍वाद चखे बिना वापस न लौटे

बॉल करी

Create Image :

इस एंग्लो-इंडियन रेसिपी में पुर्तगाली स्वाद है। यह मसालेदार और एक खट्टी रेसिपी है, जिसे नारियल के चावल के साथ परोसा जाता है। बॉल करी एक मसालेदार व्यंजन है जिसमें मटन की बॉल्स बनाई जाती हैं।

इसी तरह फुलकारी पुलाव, गहत की दाल, इरोम्बा, कागजी एग तड़का दाल आदि जैसे व्यंजन हैं जो हमारे इतिहास का अहम हिस्सा रहे हैं। इन व्यंजनों को हालांकि इतनी पहचान नहीं मिली है और धीरे-धीरे ये गुम होने की कगार पर हैं। 

अगर आपकी भी ऐसी किसी डिश या रेसिपी के बारे में अपने विचार व्यक्त करना चाहते हैं, तो हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताएं। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image credit: freepi, shutterstock, sanjeevkapoor, zomato, swiggy, swadeshi.org

गुम हो चुकीं इन पुरानी भारतीय रेसिपीज के बारे में जानें | old and lost recipes of india | Herzindagi