herzindagi

गर्मियों में होने वाली फूड प्वायज़निंग से ऐसे बचें

फूड प्वायज़निंग से बचने का सबसे अच्छा तरीका है अधिक फल खाना या फिर खीरे का जूस पीना। यह शरीर को ठंडा रखते हैं और फूड प्वायज़निंग की समस्या नहीं होती है।

Pooja Sinha

Updated:- 2018-04-05, 20:05 IST

गर्मियां शुरू होते ही कई परेशानियां घेर लेती है। सबसे बड़ी परेशानी तो बीमारी होने की होती है। गर्मी में लोग ठंड की तुलना में जल्दी और ज्यादा बीमार होते हैं। चाहे लू लगना हो या फिर किसी भी तरह का संक्रामक रोग हो। समस्या तो खाने को लेकर बहुत ज्यादा होती है। गर्मी में खाना जल्दी खराब होता है जिसके कारण खराब खाने के बारे में जल्दी पता नहीं चलता और लोग खराब खाना खाकर बीमार पड़ जाते हैं।

इसलिए तो कहा जाता है कि गर्मी में खान-पान का पूरा ध्यान रखना पड़ता है।

जिस तरह से ठंड में बेफिक्र होकर हम कुछ भी खा लेते हैं वह भी गर्मी में बंद करना पड़ता है। क्योंकि गर्मी में ठेले में मिलने वाली चीजें हमारे शरीर को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाती हैं। वैसे भी सर्दी में तो खाना इसलिए खाया जाता है क्योंकि वह शरीर की गर्मी बढ़ा देती है और हमें ठंड से बचाती है। गर्मी में ऐसा नहीं होता। गर्मी में शरीर खुद बहुत गर्म होता है ऊपर से गर्मी का मौसम... ऐसे में जब हम गलत खाना खाते हैं तो शरीर के लिए असहनीय हो जाता है जिसके बाद उल्टी और बदजहमी की समस्या होती है।

इस तरह की स्थिति में ऐसी चीजों को सेवन करना चाहिए, जो शरीर की गर्मी को बाहर निकालकर उसे ठंडक दे। इसके अलावा सेहत भी अच्छी बनी रहे।

लेकिन ऐसा नहीं है कि गर्मी में केवल गलत खानपान के कारण ही फूड प्वायज़निंग की समस्या होती है। पीने की चीजों की वजह से भी फूड प्वायज़निंग की समस्या होती है। गर्मी में लोगों में पीने की मात्रा भी बढ़ जाती है। लेकिन इस बढ़ी हुई मात्रा को लोग पानी पीकर पूरा नहीं करते हैं। बल्कि वे कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा और अन्य बेकार चीजें पीते हैं जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।

Read More: दिल्ली में केरल के खाने का स्वाद चखने के लिए बेस्ट हैं ये रेस्टोरेंट

कई गंभीर बीमारियां इन खराब तरह के पेय पदार्थों से भी होती है। चक्कर आना, अत्यधिक प्यास लगना, कमजोरी, सिर दर्द और बेचैनी इसके मुख्य लक्षण हैं। इसका इलाज तुरंत ठंडक देना और पानी पीकर पानी की कमी दूर करना है। इन गंभीर बीमारियों की मुख्य वजह या यूं कहें कि शुरुआत फूड प्वायज़निंग से होती है। और फूड प्वायज़निंग खराब खाने से भी होती है और खराब तरह के पेय पदार्थों को पीने से भी।

खाने की अति

इन दोनों के अलावा फूड प्वायज़निंग खाने की अति कर देने के कारण भी अति है। गर्मी एक ऐसा मौसम है जिसमें खानपान का विशेष तौर पर ध्यान रखना पड़ता है। तभी आप फूड प्वायज़निंग से बच सकते हैं।

फूड प्वायज़निंग से ऐसे बचें

फूड प्वायज़निंग से बचने का सबसे अच्छा तरीका है अधिक फल खाना या फिर खीरे का जूस पीना। यह शरीर को ठंडा रखते हैं और फूड प्वायज़निंग की समस्या नहीं होती है।

फूड प्वायज़निंग से बचने के ऐसे ही अन्य उपायों के बारे में जानने के लिए यह वीडियो देखें।

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।