herzindagi

खाना खाने से मिलेगा किस्मत का खजाना, जानिए 2018 में राशि के हिसाब से क्या खाएं

किस्मत का सीधा कनेक्शन खाने के साथ है। ये बात हमें ज्योतिषाचार्य करुण भटनागर ने बतायी। उनका मानना है कि अगर आपने आने वाले साल में राशि के हिसाब से अपने खाने-पीने का खास ख्याल रखा तो आपकी किस्मत के बंद दरवाज़े खुल सकते हैं। आपके ज़िंदगी में सारी खुशियां दौड़ी चली आएंगी। राशि के बारे में तो हर कोई जानता है कि ये 12 होती हैं। हर महीने राशि बदलती है। लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि हर राशि का अपना तत्व (element) होता है। ये तत्व चार तरह के होते हैं आग, पानी, हवा और धरती। साल 2018 शुरू होने से पहले ये जान लीजिए के आपकी राशि किस तत्व की है और उस आधार पर आपको आने वाले साल में ऐसा क्या खाना चाहिए जिससे आपकी किस्मत के बंद ताले की चाबी आपको मिल जाए। तो कौन से खाने से मिल सकता है आपको किस्मत का खजाना आइए आपको बताते हैं।&nbsp; <span class="paint"> आग-</span> जिन लोगों का zodiac element fire है उन्हें जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत होती है। ये खाना खाने में ज्यादा समय नहीं लगाते। <span class="paint"> पानी-</span> जिन लोगों का zodiac element water होगा वो लोग खाना बहुत मज़े से खाते हुए नज़र आएंगें। वैसे ऐसे लोगों को seafood भी बहुत पसंद होता है।&nbsp; <span class="paint"> हवा-</span> जिन लोगों का zodiac element air उन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में खाना खाने की आदत होती है जैसे हर 2 घंटे में ये कुछ ना कुछ जरूर खाते हैं।&nbsp; <span class="paint"> धरती-</span> जिन लोगों का zodiac element arth है उनके बारे में ज्योतिषाचार्य करुण भटनागर का कहना है कि ये लोग खाना आराम से खाना पसंद करते हैं इन्हे जल्दी बाज़ी में खाना खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

Inna Khosla

Her Zindagi Editorial

Updated:- 29 Dec 2017, 19:12 IST

मेष

Create Image :

जिन लोगों का जन्म 21 मार्च से 19 अप्रेल के बीच में हुआ है उनकी राशि मेष होती है। ज्योतिषाचार्य करुण भटनागर ने हमें बताया कि मेष राशि का तत्व आग होता है। जिस तरह से आग के बारे में सब जानते हैं कि ये गर्म होती है उसी तरह से इस राशि की पसंद भी ऐसा खाना होता है जो ज्यादा गर्म हो, जिसमें ज्यादा मसाले हों, और जो ज्यादा तीखा हो। सालभर अगर इस राशि के लोग खुश रहना चाहते हैं तो उन्हें साल 2018 में spicy खाना खाना चाहिए और ऐसा खाना खाना चाहिए जिससे उन्हें बहुत एनर्जी मिलें। 

मकर

Create Image :

जिन लोगों का जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच में हुआ है उनकी राशि मकर होती है। मकर राशि का तत्व धरती है। अब आपको बताते हैं कि मकर राशि वाले लोग अपनी किस्मत को चमकाने के लिए आने वाले साल में क्या खाएं। ज्योतिषाचार्य करुण भटनागर का कहना है कि इस राशि के लोग कड़वा, खट्टा, dark chocolate, hard drinks इस तरह के खाने-पीने के शौकीन होते हैं। इन्हें ज्यादा पका हुआ खाना ही पसंद होता है। इसलिए अगर ये आने वाले साल में भी इस तरह के खाने को अपनी डायट में शामिल करेंगे तो ये उनके लिए फायदेमंद होगा। 

कुंभ

Create Image :

जिन लोगों का जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच में हुआ है उनकी राशि वृषभ होती है। कुंभ राशि का तत्व हवा है। इन्हे sour और चटपटा खाना पसंद होता है इसके अलावा इन्हें ये बात बहुत पसंद होती है कि खाना अच्छे से serve किया जाए अच्छी तरह से पकाया जाए। आने वाले साल में अगर ये अपनी डायट में ज्यादा से ज्यादा sour food रखेंगें तो इनकी सेहत के लिए भी अच्छा होगा और इनकी किस्मत के लिए भी। खाना आपके मन को प्रसन्न करता है और आप जो भी काम खुश मन के साथ करते हैं उसमें आपको सफलता जरूर मिलती है। तो इस साल आप अपने खाने पीने का खास ख्याल जरूर रखें।

मीन

Create Image :

जिन लोगों का जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच में हुआ है उनकी राशि मीन होती है। मीन राशि का तत्व पानी है। इनकी जुबान ही मीठी नहीं होती बल्कि इनका स्वाद भी मीठा होता है इन्हें मीठा खाना ज्यादा पसंद होता है। ये मिर्ची वाला खाना कम खाते हैं। वैसे इन्हें खाने में सलाद, फल खाना ज्यादा पसंद है ये लोग अपने खाने-पीने की आदतों को जितना healthy रखेंगे इनके लिए आने वाला साल भी उतना ही healthy रहेगा।

वृषभ

Create Image :

जिन लोगों का जन्म 20 अप्रेल से 20 मई के बीच में हुआ है उनकी राशि वृषभ होती है। वृषभ राशि का तत्व धरती है। इस राशि के लोगों को ऐसा खाना पसंद होता है जिसकी महक अच्छी हो, ये सुंगध लेने के बाद ही खाना खाना पसंद करते हैं। इस राशि वाले लोगों की भूख savory food से ही बढ़ती है। यानि ऐसा खाना जिसकी सुंगध दूर तक जाती हो ये उन्हें खाना चाहते हैं। अगर ये नए साल में इस तरह के खाने को अपनी डायट में शामिल करते हैं जिसकी खुशबू इन्हें और इनके आसपास के लोगों की भी भूख बढ़ाने वाली है तो इनकी किस्मत की भूख भी अपने आप भी बढ़ जाएगी। 

मिथुन

Create Image :

जिन लोगों का जन्म 21 मई से 20 जून के बीच में हुआ है उनकी राशि मिथुन होती है। मिथुन राशि का तत्व हवा है। ये लोग खट्टा मीठा खाना खाना पसंद करते हैं। इन्हें नए साल में अगर ढोकला, गुजराती कढ़ी, थाली, खट्टा-मीठा आचार अपने खाने में शामिल करना चाहिए। खट्टे-मीठे खाने के स्वाद की तरह इनके आने वाले साल में भी दिक्कतें खटास बना रही होंगी वो मिठास में बदल सकती हैं। तो आप आने वाले साल में अपनी डायट में इस तरह के खाने को शामिल कर सकती हैं।

कर्क

Create Image :

जिन लोगों का जन्म 21 जून से 22 जुलाई के बीच में हुआ है उनकी राशि कर्क होती है। कर्क राशि का तत्व पानी है। इस राशि के लोगों को घर का बना खाना ज्यादा पसंद होता है ये ऐसा खाना खाते हैं जो आसानी से पच जाए। आने वाले साल को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप ध्यान रखें कि आप ऐसा ही खाना खाएं जिससे आपकी पाचन शक्ति ठीक रहे। अगर आने वाले साल में आपका digestion ठीक रहेगा तो आपका हर काम भी बन जाएगा। 

सिंह

Create Image :

जिन लोगों का जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच में हुआ है उनकी राशि सिंह होती है। सिंह राशि का तत्व आग है। ज्योतिषाचार्य करुण भटनागर का कहना है कि इन लोगों को तीखा और मीठा खाना ज्यादा पसंद होता है जैसे सांबर, ढोकला ये लोग ऐसा food खाना पसंद करते हैं जिसमें nutrition ज्यादा हो क्योंकि इनका digestion system ठीक होता है इसलिए ये जो भी खाते हैं इन्हें आसानी से पच जाता है। तो आने वाले साल में आप जो खाना चाहें खाएं ये बात आप ध्यान रखें कि अच्छा खाना ही आपकी अच्छी किस्मत का सबसे बड़ा सीक्रेट है। तो खाने को गलती से भी आने वाले साल में ignore या skip करने की गलती ना करें।

कन्या

Create Image :

जिन लोगों का जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच में हुआ है उनकी राशि कन्या है। कन्या राशि का तत्व धरती है। ज्योतिषाचार्य करुण भटनागर जी का कहना है कि इन लोगों को चटपटा, खट्टा-मीठा, अच्छे से पका हुआ, दूध से बना, मसाला और नींबू डालकर फ्रूट चाट ये सब खाना बहुत पसंद होता है। इनके खाने की तरह की इनका मिजाज़ भी होता है। तो ये लोग अगर आने वाले साल में अपने मिजाज़ को दुरूस्त रखना चाहते हैं तो इन्हे ये सब खाने से पहले सोचने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि जो खाना आपको भाएगा वही आपकी किस्मत चमकाएगा। 

तुला

Create Image :

जिन लोगों का जन्म 24 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच में हुआ है उनकी राशि तुला होती है। तुला राशि का तत्व हवा है। इन लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। इनका digestion strong होता है। ये ज्यादातर ताज़ा फल और सब्जियां खाना पसंद करते हैं तो आने वाले साल में इन्हें अपनी किस्मत को चमकाने के लिए ठीक इसी तरह का खाना भी खाना है कि इनकी लाइफ की ताज़गी भी बनी रहे। ये जितना fresh महसूस करेंगें उतनी ही तरक्की करेंगे। तो इनके लिए ये बात बहुत जरूरी है कि आने वाले साल में ये पुराना बासा खाना ना खाएं। 

वृश्चिक

Create Image :

जिन लोगों का जन्म 23 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच में हुआ है उनकी राशि वृश्चिक होती है। वृश्चिक राशि का तत्व पानी है। ये लोग खाने के बहुत शौकीन होते हैं ऐसा ज्योतिषाचार्य करुण भटनागर का कहना है। मीठे से ज्यादा इन्हें खट्टा खाना पसंद होता है। High protein और high calorie खाना इन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। अगर इनके बारे में ये कहा जाए कि ये royal foody होते हैं तो ये कहना भी गलत नहीं होगा। तो आने वाले साल में अगर ये अपनी डायट भी royal रखेंगे तो इनकी आने वाली किस्मत भी royal ही बन जाएगी। जैसा खाना खाएंगें वैसी किस्मत पाएंगें।

धनु

Create Image :

जिन लोगों का जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच में हुआ है उनकी राशि धनु है। धनु राशि का तत्व आग है। इन्हे ज्यादा गर्म और खाने में ज्यादा नमक पसंद होता है। वैसे ज्यादा नमक सेहत के लिए अच्छा नहीं होता ये तो सब जानते हैं लेकिन इन लोगों किस्मत नमकीन खाने से ही चमकेगी।