herzindagi

पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं सुकून भरे पल तो पुणे की इन जगहों को करें एक्सप्लोर

पुणे महाराष्ट्र में बसा एक बड़ा शहर है। यह शहर अपने अंदर एक अनूठा इतिहास समाए बैठा है। यहां के मौसम की बात ही कुछ और होती है। यही कारण है कि यह घूमने के लिए एकदम बेस्ट जगह है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो आपको पुणे की सैर करनी चाहिए। यहां आपको झरने से लेकर पहाड़ तक सभी चीजें देखने को मिलेंगी। चलिए जानते हैं पुणे में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों के बारे में। <div>&nbsp;</div>

Hema Pant

Editorial

Updated:- 28 Jun 2022, 12:06 IST

पावना झील

Create Image :

झील किनारे बैठने का आनंद ही अलग है। अगर आप घंटों अपने पार्टनर के साथ पानी में पैर डालकर सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो पावना झील जरूर जाएं। यहां का मौसम बेहद अच्छा होता है। साथ ही यहां आप अपने पार्टनर के साथ कैंपिंग भी कर सकते हैं। 

इंप्रेस गार्डन

Create Image :

अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है। इंप्रेस गार्डन पुणे का सबसे फेमस पिकनिक स्पॉट भी है। यहां आपको कई तरह के फूल देखने को मिलेंगे। इनमें से एक फूल आप अपने पार्टनर को भी दे सकते हैं और अपने मन की बात कह सकते हैं। 

पार्वती हिल्स

Create Image :

अगर आप पुणे में घूमने की सोच रहे हैं तो आपको पार्वती हिल्स जाना चाहिए। यहां का नजारा देख आपका मन खुश हो जाएगा। यहां आपको कई मंदिर भी देखने को मिलेंगे। यह पुणे की सबसे पुराने सरंचनाओं में से एक है। यहां आपको चारों ओर हरियाली देखने को भी मिलेगी। जिससे आपका मन शांत हो जाएगा। 

मुलशी बांध

Create Image :

बहता पानी, चारों तरफ हरियाली,सुहाना मौसम और ऐसे में पार्टनर का साथ हो तो समा ही कुछ और हो जाता है। इस बांध के किनारे बैठ आप अपनी सारी चिंताओं से मुक्त हो जाएंगे। यकीन मानिए यह आपके पार्टनर के साथ बिताया गया सबसे हसीन पल होगा। इसलिए जब भी पुणे जाएं, इस जगह को एक्सप्लोर जरूर करें। 

 

घोरादेश्वर हिल्स

Create Image :

पुणे में बसी यह जगह अपने आप में अद्भुत है। अपने पार्टनर के साथ 30 मिनट का ट्रेक आपके सबसे खुशनुमा पलों में से एक होगा। अगर आप केवल घंटों बैठे रहना चाहते हैं तो इस जगह को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। आप यहां सूर्यास्त या सूर्योदय का भी आनंद उठा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: घूमने के लिए बेस्ट हैं पूणे की ये 5 खूबसूरत झीलें, उठाएं प्राकृतिक सुंदरता का आनंद

सिंहगढ़ किला

Create Image :

माना जाता है कि यह किला 2000 साल पहले बनाया गया था। इस किले का अर्थ 'शेर का किला' होता है। यह पुणे के सबसे ऐतिहासिक स्थान में से एक है और कपल्स के लिए भी यह एकदम बेस्ट जगह है। अगर यहां बारिश हो जाए तो इस जगह को देखने से बेहतर कोई एहसास नहीं हो सकता। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों के साथ मुंबई में घूमने के लिए ये हैं 10 सबसे बेहतरीन जगहें

 

कामशेत

Create Image :

यह जगह पुणे से केवल 45 किमी दूर है। घाटो से घिरी यह बेहद खूबसूरत है। अगर आपको एडवेंचर्स एक्टिविटी करने का शौक है तो आप यहां पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं। कामशेत को भारत का पैराग्लाइडिंग कैपिटल कहा जाता है। इसलिए आपको पुणे की इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

 

कुणे फॉल्स

Create Image :

622 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह झरना पार्टनर के साथ गर्मी में घूमने के लिए शानदार जगह है। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो उसके लिए भी यह जगह परफेक्ट है। अपने पार्टनर के साथ यहां एक रोमांटिक फोटो क्लिक करना न भूलें। 

खंडाला

Create Image :

पार्टनर के साथ वीकेंड पर आप यहां घूम सकते हैं। यह जगह पुणे से केवल 71 किमी दूर है। इसलिए आप यहां आसानी से पहुंच भी सकते हैं। पहाड़ और पानी इस जगह की खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं। 

 
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik & Shutterstock