जीनत अमान का नाम सुनते ही आपके भी दिमाग में एक ऐसी एक्ट्रेस का नाम सामने आता है, जिसने कई सालों तक अपनी खूबसूरती और ग्लैमर से बॉलीवुड पर राज किया है। लेकिन क्या किसी का शरीर पूरी जिंदगी एक जैसा ही रहेगा। लोगों की मानसिकता यह है कि अगर किसी महिला की उम्र ज्यादा है, तो लोग उसे आंटी से संबोधित करते हैं। हालात ऐसे हैं कि अब तो ऐसा लगता है जैसे अगर किसी की उम्र को दर्शाना है, तो उसे आंटी ही बुलाना चाहिए। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो सोचते हैं कि आंटी बुलाने पर वह उस महिला का अपमान करने या उसे चिढ़ाने में सफल होंगे। लेकिन क्या आंटी शब्द इतना खराब है? क्यों उन्हें लगता है कि आंटी शब्द का प्रयोग करने से किसी महिला का अपमान होगा।
अगर कोई महिला उम्र ज्यादा होने पर भी मोडर्न लाइफस्टाइल जी रही है, तो क्या उसे आंटी बोलने से उसका अपमान हो जाएगा?
लोगों की इसी मानसिकता को बदलने के लिए एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने सोशल मीडिया पर एक शानदार पोस्ट किया। उन्होंने कहां कि अगर आपको कोई आंटी बुला रहा है, तो इसमें गलत क्या है? क्या आंटियां कूल नहीं होती। हमें इस शब्द को अपमानजनक मानने के बजाय, इसे सम्मान और गर्व के साथ लेना चाहिए। हर महिला की अपनी पहचान और मूल्य होते हैं, जो उसकी उम्र से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। इस पोस्ट की सबसे खास बात यह है कि एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। इस पोस्ट में जीनत ने आंटी लिखा हुआ टी शर्ट पर पहना।
जीनत अमान ने अपने पोस्ट में कहा कि वह कौन शख्स है जिसने कहा है कि ‘आंटी’ एक अपमानजनक शब्द है। किसने यह फैसला किया है कि आंटी शब्द महिलाओं को अपमान फील करवाता है।
उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें आप आंटी कहकर संबोधित करते हैं, उन्हें मैं बता दूं की यह वही महिलाएं होती हैं, जो हमारे जीवन को आरामदायक और सुरक्षित बनाती हैं। भारतीय आंटी आपको हर जगह मिलेंगी।
भारतीय आंटी की सबसे खास बात यह है कि आपको मदद के लिए उनसे कोई रिश्ता बनाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि वह बिना किसी संबंध और जान पहचान के भी आपकी मदद करती हैं।
वह जरूरत पड़ने पर कंधा, समस्याओं के लिए उपाय, गर्म भोजन, फनी जोक और हमेशा अपने घर में आपके स्वागत के लिए तैयार रहती हैं। यह वही आंटी हैं, जिनकी एक नेक डांट आपके ज्ञान का मोती प्रदान प्रदान करती है।
इसे भी पढ़ें- सामाजिक मुद्दों पर बनी ये 15 फिल्में, आपको जरूर देखनी चाहिए
जब आप "आंटी" शब्द सुनते हैं तो आप एक चिड़चिड़े स्वभाव की कल्पना कर सकते हैं, या आप वास्तव में अपने जीवन की बड़ी उम्र की महिलाओं के बारे में सोच सकते हैं और देख सकते हैं कि मैं क्या देखता हूं।
मेरे लिए गर्व की बात है, मैं एक आंटी हूं और मुझे इस बात पर गर्व है। मैं इस टैग को खुशी-खुशी एक्सेप्ट करती हूं, मुझे इसमें कोई अपमान या शर्म का अहसास नहीं होता।
इसे भी पढ़ें- रकुल प्रीत सिंह ने नेपोटिज्म पर किए चौंकाने वाले खुलासे
View this post on Instagram
जीनत अमान ने आगे कहा कि मेरे जीवन में मेरी सौतेली मां शमीम चाची थीं, जो मेरे बेटे के छोटे होने पर मेरा बहुत बड़ा सहारा थीं। वह हमारे लिए खाना बनाती थी और लड़कों की देखभाल करती थी और हर दिन मेरा हालचाल लेती थी।
इससे आप समझ सकते हैं आंटी हमारे जीवन में कितना महत्व रखती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- zeenat aman insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।