जीनत अमान की बाल-बाल बची जान, सांस लेना हुआ मुश्किल, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

जीनत अमान की गिनती गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेसेस में होती है। बीती रात एक्ट्रेस के साथ बड़ा हादसा हुआ, जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।
Updated:- 2025-01-22, 16:03 IST
image

गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और कई बार ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर उनकी बोलती भी बंद कर देती हैं। बीती रात जीनत अमान के लिए काफी मुश्किल भरी रही। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके, इस बात की जानकारी दी है। बीती रात कुछ ऐसा हुआ, जिसके चलते एक्ट्रेस ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही थीं। इसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए। हालांकि, एक्ट्रेस ने बताया है कि अब वह ठीक है। चलिए, आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर।

एक्ट्रेस जीनत अमान के गले में अटकी बीपी की गोली

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

जीनत ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, 'अपनी दवाइयों की वजह से घुटती हुई एक बूढ़ी औरत जैसा साउंड करने के रिस्क पर, मैं आपको यह बताना चाहती हूं कि कल रात मेरे साथ क्या हुआ... अंधेरी ईस्ट के एक स्टूडियो में शूट खत्म करके मैं घर लौटी। यह एक लंबा दिन था। मैं घर लौटी, तो लिली बहुत खुश थी, मैंने उसे अटेंशन दी और उसके बाद अपने नाइट रूटीन के काम किए। सोने से पहले मेरा आखिरी काम, बीपी की दवाई खाना था। मैंने मुंह में गोली रखी और एक घूंट पानी पिया। इसके बाद, मुझे ऐसा लगा जैसे मेरी सांस अटक गई हो। मेरे गले में गोली अटक गई थी। इसे न मैं निगल पा रही थी और न उगल पा रही थी। यह गले में अटक गई थी। मैंने खूब सारा पानी पिया लेकिन गोली अटकी रही। घर में मेरे कुत्ते और पांच बिल्लियों के अलावा और कोई नहीं था। इसके बाद मैं पैनिक होने लगी। डॉक्टर का नंबर बिजी था। मैंने अपने बेटे जहान खान को कॉल किया। वह भागता हुआ यहां पहुंचा। जब तक मैं उसका इंतजार कर रही थी, मेरे गले में तकलीफ और बढ़ रही थी। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे वह गोली मेरी सांस छीन रही है। इस स्टोरी का कोई ड्रामैटिक एंड नहीं है। जहान आया और उसके बाद हम डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने कहा अगले कुछ घंटे गर्म पानी पीने और इंतजार करने से वह घुल जाएगी। जब गोली घुली, तो मैंने चैन की सांस ली।'

यह भी पढ़ें- Zeenat Aman का ट्रोलर्स को करारा जवाब, आंटी कहने वालों के लिए किया कूल पोस्ट

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जीनत अमान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

जीनत अमान की गिनती 70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेसेस में होती है। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए, ऑडियन्स के दिलों में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज व लाइफ अपडेट्स फैंस के साथ, शेयर करती रहती हैं।

 

यह भी पढ़ें- Zeenat Aman Birthday: अमिताभ बच्चन की इस हरकत की वजह से जीनत अमान को सुननी पड़ी थीं खूब बातें, एक्ट्रेस ने बताया किस्सा

 

आपको जीनत अमान कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Zeenat Aman

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।