Jawan: फिल्म की सफलता पर अक्षय कुमार ने दी शाहरुख खान को बधाई, जानें आखिर क्यों नहीं किया आज तक दोनों ने साथ काम?

शाहरुख खान और अक्षय कुमार दोनों ही लंबे वक्त से इंडस्ट्री में हैं। लेकिन दोनों ने साथ में काम नहीं किया है, इसके पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प है।
Updated:- 2023-09-14, 12:44 IST
jawan success

Jawan Success: शाहरुख खान की फिल्म जवान बड़े परदे पर सफलता की नई कहानी लिख रही है। फिल्म करोड़ों का बिजनेस कर चुकी है और अपनी एक्टिंग के लिए किंग खान को जमकर वाहवाही भी मिल रही है। फिल्म में शाहरुख के शानदार काम को लेकर फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के दिग्गज भी उन्हें ढे़र सारा प्यार दे रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर किंग खान की तारीफ की और शाहरुख ने भी उन्हें अपने अंदाज में जवाब दिया। यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसी बीच फैंस के दिमाग में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर दोनों सुपरस्टार अभी तक किसी फिल्म में साथ क्यों नहीं नजर आए हैं। चलिए जानते हैं कि आज तक दोनों सितारों ने साथ में काम क्यों नहीं किया है।   

जवान की सफलता पर क्या बोले अक्षय कुमार?

 

जवान की सफलता पर अक्षय कुमार ने शाहरुख खान को ट्वीट के जरिए बधाई दी है। शाहरुख खान की फिल्म की सफलता के जरिए कैसे बॉलीवुड की फिल्मों की नैया पार लगी है, इस बारे में खिलाड़ी कुमार ने ट्वीट किया। शाहरुख ने भी जवाब में उन्हें ढे़र सारा प्यार दिया।

शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने क्यों नहीं किया साथ काम?

akshay kumar on jawan success

सालों पहले शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' में अक्षय कुमार कैमियो रोल में नजर आए थे। शाहरुख खान ने भी अक्षय कुमार की फिल्म 'हे बेबी' में कैमियो किया था। इसके अलावा, बॉलीवुड के इन दोनों सुपरस्टार्स ने कभी साथ में काम नहीं किया है। बता दें कि एक बार शाहरुख ने इस सवाल का मजाक में जवाब देते हुए कहा था कि वह और अक्षय साथ में काम नहीं कर सकते हैं क्योंकि दोनों की टाइमिंग मैच नहीं करती है। जब वह जागते हैं, तो शाहरुख सोने जाते हैं। उनका दिन जल्दी शुरू होता है और शाहरुख रात में जागने वाले इंसान हैं, इसलिए उन दोनों का साथ में काम करना मुश्किल है क्योंकि अगर कोई उन्हें एक फिल्म में कास्ट भी कर लेगा तो वो सेट पर मिल ही नहीं पाएंगे।

यह भी पढ़ें- गुजरे जमाने की इस एक्ट्रेस के दीवाने थे शाहरुख खान, यूं किया था प्यार का इजहार

करोड़ों की कमाई कर चुकी है 'जवान'

akshay kumar and shahrukh khan movie

शाहरुख खान की फिल्म (फिल्म जवान का कलेक्शन) 'जवान' कमाई के मामले में बाकी सभी हिन्दी फिल्मों को पीछे छोड़ रही है। फिल्म 6 दिनों में ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। ओपनिंग कलेक्शन, वीकेंड कलेक्शन और सिंगल डे कलेक्शन, सभी के मामले में फिल्म बाकी सारी हिन्दी फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ कर नए इतिहास लिख रही है।

यह भी पढ़ें- Jawan: जवान से पहले बाजीगर में शाहरुख खान ने निभाया था नेगेटिव रोल, जानें कैसे मिली थी फिल्म?

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Social Media

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।