क्यों सारा अली खान की मां अमृता सिंह नहीं करना चाहती थीं फैमिली प्लानिंग?

सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी साल 1991 में हुई थी। जिस वक्त सैफ से अमृता की शादी हुई, उस दौरान एक्ट्रेस बॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम बन चुकी थीं। 1991 में जब इनकी शादी हुई, तो सैफ-अमृता के बीच एज गैप काफी ज्यादा था। उस दौरान सैफ केवल 21 साल के थे। वहीं, उस वक्त अमृता की उम्र 33 साल थी। 13 सालों तक साथ रहने के बाद दोनों का साल 2004 में तलाक हो गया था। अमृता और सैफ के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान।
अमृता सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह फैमिली प्लानिंग नहीं करना चाहती थीं। इसके पीछे एक बड़ा कारण था। एक्ट्रेस ने इसके बारे में भी अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था। आइए जानें, आखिर क्यों अमृता सिंह सैफ अली खान के साथ बच्चे प्लान नहीं करना चाहती थीं?
यह भी देखें- जब सैफ अली खान को अमृता सिंह ने चुपके से खिला दी थी नींद की गोलियां, किसके कहने पर उठाया था यह कदम?
शादी के काफी टाइम बाद प्लान किए बच्चे
सैफ और अमृता ने एक-दूसरे को काफी लंबे वक्त तक डेट किया। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। उस दौरान सभी के लिए इनकी शादी की खबर हैरान करने वाली थी। इसके पीछे की एक सबसे बड़ी वजह इनके बीच का एज गैप थी। हालांकि, शादी के काफी लंबे वक्त के बाद इन दोनों ने बच्चे प्लान किए। इस पर अमृता सिंह ने 'स्टारडस्ट' को दिए इंटरव्यू में खुलासा भी किया था।
बच्चे क्यों नहीं करना चाहती थीं अमृता
इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी शादी के 4 सालों तक बच्चे प्लान करने से बचती रहती थीं। एक्ट्रेस ने इसकी वजह बताते हुए कहा था, "मैं बच्चे पैदा करके उस वक्त सैफ को बांधना बिल्कुल भी नहीं चाहती थी। हमें घर संभालने में कभी दिक्कत नहीं आई क्योंकि हमारे पास बहुत स्टाफ था।"
अमृता ने फैमिली प्लान पर कही ये बात
इंटरव्यू में एक्ट्रेस से सवाल किया गया था कि क्या घर चलाना भी एक फुल टाइम जॉब है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "मेरे मामले में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पर हां, अगर हमारे बच्चे होते, तो हमें थोड़ी दिक्कतें हो सकती थीं। मैं उस वक्त सैफ को बांधना नहीं चाहती थी। इसलिए मैं और सैफ काफी लंबे वक्त तक बच्चे प्लान नहीं करना चाहते थे।"
करियर के लिए किया ऐसा
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उस वक्त सैफ यंग थे और उन्हें अपने करियर पर फोकस करना था। यही वजह थी कि एक्ट्रेस उन्हें इन सभी चीजों में बांधना नहीं चाहती थीं। साथ ही उन्होंने सैफ की तारीफ करते हुए कहा था कि लोगों ने उन्हें उनकी वेस्टर्न तरीके से हुई परवरिश की वजह से गलत समझ लिया।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।