Madhu Kambikar कौन थीं? 73 साल की उम्र में हुआ निधन, नाना पाटेकर की 'मां' का निभाया था रोल

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा में निधन हो गया था। उनके जाने के सदमे से अभी फैंस उबर नहीं पाए थे कि मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। मधु की गिनती मराठी सिनेमा की लेजेंडरी एक्ट्रेसेस में की जाती है। उन्होंने 73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह एक फिल्म में नाना पाटेकर की 'मां' के रोल में भी नजर आई थीं। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।
मधु कांबीकर कौन थीं?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मधु कांबीकर ने 12 अक्टूबर को पुणे में इस दुनिया को अलविदा कहा। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थीं और उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था। मधु का जन्म 28 जुलाई 1953 को मालेगांव खुर्द के बीड में हुआ था। उनकी दमदार एक्टिंग को फैंस काफी पसंद करहे थे। उन्होंने मराठी सिनेमा में थियेटर, टीवी और कई फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों और फोक ड्रामा में भी अपने शानदार अभिनय से छाप छोड़ी। मधु को फिल्म 'शापित' से पहचान मिली थी।
यह भी पढ़ें- Nana Patekar Wife: नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं? सालों से बिना तलाक के रह रही थीं एक्टर से अलग
73 साल की उम्र में मधु कांबीकर ने दुनिया को कहा अलविदा
| मधु कांबीकार | मराठी अभिनेत्री और लोककला कलाकार |
| उम्र | 73 वर्ष |
| पहचान | मराठी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री |
| नाना पाटेकर के साथ फिल्में | यशवंत और हम दोनों |
लावणी के लिए भी थीं काफी फेमस मधु कांबीकार
मधु कांबीकार अपनी शानदार एक्टिंग के साथ ही मराठी फोक डांस लावणी के लिए भी काफी फेमस थीं। उनके जाने से फैंस सदमे में हैं। पिछले कुछ दिनों में मराठी सिनेमा के दो दिग्गजों का इस तरह चले जाना फैंस के लिए काफी शॉकिंग है।
नाना पाटेकर की किस फिल्म में निभाया था मां का किरदार?
मधु कांबीकर ने नाना पाटेकर की फिल्म 'यशवंत' और 'हम दोनों' में नाना पाटेकर की मां का रोल निभाया था। वह उम्र में नाना से दो साल छोटी थीं। वह गोविंदा और दिव्या भारती के साथ फिल्म 'शोला और शबनम' में भी नजर आई थीं।
मधु कांबिकार की यादगार फिल्में
मधु कांबिकार का करियर कई दशकों लंबा रहा। उन्होंने शापित, झपाटलेला, एक होता विदुषक, येऊ का घरात और मला घेऊन चला जैसी मराठी फिल्मों में अपने शानदार अभियन से धाक जमाई थी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- मधु कांबिकार 12 सालों तक स्टेज से दूर क्यों रही थीं?
- साल 2016 में मधु की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें पहला स्ट्रोक आया था और इसकी वजह से वह कई साल तक स्टेज से दूर रही थीं।
- मधु कांबिकार को जी चित्र गौरव लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड कब मिला था?
- मधु कांबिकार को साल 2018 में जी चित्र गौरव लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था।
- नाना पाटेकर की मौत कब हुई थी?
- नाना पाटेकर की मौत 8 अक्टूबर, 2026 की सुबह गोवा में हुई थी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।