Mon Oct 12, 2026 | Updated 04:04 PM IST

'खून के आंसू रोएंगे...', तनुश्री दत्ता ने अब नाना पाटेकर को सपोर्ट करने वालों पर साधा निशाना, जानें क्या था दोनों का सालों पुराना विवाद?

नाना पाटेकर की मौत के बाद से तनुश्री दत्ता कई ऐसे बयान दे चुकी हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब वह महाकाल बाबा के दर्शन करने पहुंचीं और इसके बाद उन्होंने नाना पाटेकर को सपोर्ट करने वालों को भी खरी-खोटी सुनाई है। चलिए आपको बताते हैं कि दोनों के बीच इस पुराने विवाद की वजह क्या थी?
Updated:- 2026-10-12, 14:53 IST
tanushree dutta cryptic post slams nana patekar supporters know about their old controversy

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद से तनुश्री दत्ता लगातार उनके खिलाफ बयान दे रही हैं। एक तरफ जहां कई सेलेब्स ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया, वहीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने उनकी मौत को 'ईविल डेड' बताया। इसके अलावा भी उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर रूक नहीं रहे थे और इसलिए भगवान ने उनके प्राण हरे हैं। उनके बयानों को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा था और लोगों ने इसे असंवेदनशील बताया था। अब तनुश्री दत्ता, महाकाल बाबा के दर्शन करने पहुंची हैं और इसके बाद उन्होंने नाना पाटेकर को सपोर्ट करने वालों को भी खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं तनुश्री दत्ता

तनुश्री दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया है। इसमें वह बाबा महाकाल के दरबार में हैं। उन्होंने इस पोस्ट के साथ एक कैप्शन में लिखा, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें पता है कि महाकाल बाबा ने ही उनकी जान पर हुए कई हमलों और नाना पाटेकर व उनके दोस्त द्वारा की गई सैकड़ों 'मारण क्रियाओं' से मेरी रक्षा की। उन्होंने नाना की मौत पर संदेह जताया और कहा कि यह संयोग है कि उनकी जिंदगी में हुए इस पॉजिटिव डेवलेपमेंट के बाद उन्हें महाकाल के दर्शन का मौका मिला।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Tanushree Dutta Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial)

तनुश्री दत्ता ने जताई इस बात की उम्मीद

उन्होंने लिखा, "मुझे सच में उम्मीद है कि यह बुराई हमेशा के लिए खत्म हो जाए और मेरी जिंदगी से सारी बुराई एक-एक करके खत्म हो जाएं। यही मेरी दिल से दुआ है, प्रार्थना है, महाकाल बाबा से हार्दिक इच्छा है। मैंने इनसे कभी कुछ नहीं मांगा... उनकी भक्ति और उनका आशीर्वाद ही काफी था हमेशा मेरे लिए लेकिन आज मैं अपने सभी देवी-देवताओं से कह रही हूं कि अगर आप मुझसे प्यार करते हो, तो मेरी सभी बुराई का नाश कर दो, जिन्होंने मुझे सताने, परेशान करने का निश्चय किया है और जो तब तक नहीं रुकेंगी जब तक वे मर नहीं जातीं। अगर ये लोग जिंदा रहे, तो मैं दुनिया में अपना मकसद पूरा नहीं कर पाउंगी और यहां से चली जाऊंगी... मैं चाहती हूं कि वे सभी खत्म हो जाएं और उनके मरने की पूरी पुष्टि हो। मैं उनकी बहुत ज्यादा नेगेटिविटी और लगातार रची जा रही साजिशों को और नहीं झेल सकती।

इंस्टाग्राम स्टोरी में कही यह बात

तनुश्री दत्ता ने कई इंस्टाग्राम स्टोरीज भी शेयर की हैं, जो कहीं न कहीं नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी हैं। उन्होंने लिखा है कि सोचिए जिस इंसान ने दो दशकों तक एक प्योर सोल (सच्ची आत्मा) को अब्यूज और टॉर्चर किया हो, उसे ट्रॉमा दिया हो, पूरी कम्यूनिटी उस इंसान की सराहना कर रही है। ऐसे लोगों को खूब डूबकर मर जाना चाहिए। जो लोग एक शैतान की तारीफ कर मेरे ट्रॉमा को नहीं समझे, ये उनकी सच्चाई को दिखाता है। उन्होंने एक पोस्ट में यह भी लिखा कि उन्हें रुलाने वला खून के आंसू रोएंगे।

WhatsApp Image 2026-10-12 at 2.51.18 PM

यह भी पढ़ें- 'दोनों के बीच कुछ तो था लेकिन...', जब फिल्म 'अग्नि साक्षी' के राइटर ने नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के रिश्ते पर की थी बात, रोमांस पर लगाई थी मुहर?

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाए थे ये आरोप

तनुश्री दत्ता के बयानों में उन्होंने साफ कहा है कि वह मरने के बाद भी नाना पाटेकर को माफ नहीं करेंगी। बता दें कि तनुश्री ने एक्टर नाना पाटेकर पर अपनी फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के लिए एक गाने की शूटिंग के दौरान सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। तनुश्री ने दावा किया था कि नाना उनके साथ इंटीमेट कोरियोग्राफी चाहते थे और उन्होंने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। तनुश्री ने यह भी कहा था कि इस मामले के चर्चा में आने के बाद नाना और उनके दोस्तों ने उन्हें दबाने और परेशान करने के लिए काफी कुछ किया था।

 यह भी पढ़ें- Nana Patekar Wife: नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं? सालों से बिना तलाक के रह रही थीं एक्टर से अलग


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।