Sat Oct 10, 2026 | Updated 08:18 PM IST

कौन हैं सोशल मीडिया स्टार फैजू की हमसफर निखत फातिमा? मदीना में निकाह के बाद सामने आईं तस्वीरें

टिकटोक से शुरुआत करने वाले मिस्टर फैजू ने हाल ही में मदीना में तान्या संग निकाह रचाया है। आइए जानते हैं कौन हैं फैजल शेख की नई-नवेली दुल्हन के बारे में। 
Updated:- 2026-10-10, 17:18 IST
image

मशहूर सोशल मीडिया स्टार और एक्टर फैजल शेख, जिन्हें 'मिस्टर फैजू' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में अचानक शादी करके पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने सऊदी अरब के पावन शहर मदीना में बिलकुल सिंपल तरीके से निकाह किया है। फैजू ने जैसे ही अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, वे देखते ही देखते अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यही नहीं फोटोज सामने आते ही हर किसी की नजर मिस्टर फैजू की दुल्हन निखत फातिमा उर्फ तान्या पर पड़ रही है। अगर आप भी इस बात को लेकर कन्फुज हैं, कि आखिर उनकी हमसफर कौन हैं? तो आइए जानते हैं इस लेख में उनके बारे में।

कौन हैं फैजल शेख की लाइफ पार्टनर निखत फातिमा?

फैजू की शादी की तस्वीरें उनके फैंस का ध्यान खींच रही हैं। इंटरनेट पर वायरल होने वाली इन तस्वीरों में मिस्टर फैजू की पार्टनर के बारे में हर कोई जानना चाह रहा है। बता दें, कि निखत उर्फ तान्या का मीडिया और सोशल मीडिया की चकाचौंध से कोई लेना देना नहीं है, वे बॉलीवुड और मीडिया इंडस्ट्री से काफी दूर रहना पसंद करती हैं। 

2 - 2026-10-10T171725.265

गुप्त है मिस्टर फैजू की पर्सनल लाइफ 

यही नहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निखत कोई बाहरी व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि फैजल शेख के पारिवारिक मित्र और करीबी रिश्तेदार है। इन दावों में उन्हें फैजल की कजिन यानी मौसी/खाला की बेटी भी बताया जा रहा है, हालांकि इस बात की पुष्टि फैजू या उनके परिवार की तरफ से नहीं की गई है। बता दें, कि मिस्टर फैजू ने भी हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखा है, जिसकी वजह से शादी से पहले किसी को इस रिश्ते के बारे में नहीं पता था।

यह भी पढ़ें- मुस्लिम शादियों में बहुत ही खास मानी जाती हैं ये रस्में, जानें मेहर से लेकर वलीमे तक का रिवाज

फैजू ने कहां रचाया निकाह?

वायरल तस्वीरों में फैजू पार्टनर तान्या ने पारंपरिक परिधान पहना हुआ है, जिसमें वे बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। सादगी से भरा उनका यह लुक अब फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैजू और तान्या ने किसी बड़े ड्रामे या ग्रैंड सेलिब्रेशन के बजाय परिवार के कुछ चुनिंदा सदस्यों की मौजूदगी में निकाह किया है। उन्होंने सऊदी अरब के मदीना में मुस्लिम परम्पराओं के साथ निकाह किया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by FAISAL SHAIKH (@mr_faisu_07)

डिजिटल क्रिएटर फैजू

हाल ही में निकाह करने वाले फैजल शेख ने छोटे स्तर से वीडियो मेकिंग की शुरुआत की थी और 'टीम 07' के साथ मिलकर टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शो में भी काम किया है।

निष्कर्ष:  सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू ने मदीना में निकाह रचाया है। वे अपनी जिंदगी की एक नई और खूबसूरत शुरुआत करने जा रहे हैं। अगर आपने भी अभी तक दोनों की शादी की तस्वीरें नहीं देखी थी, तो उम्मीद है, इस लेख में बताई गई तस्वीरें और जानकारी आपके काम आई होगी।  यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।