कौन हैं 'Robert Pattinson', जिनके हाथों में सौंपी गई है 007 की विरासत? ट्वाइलाइट से जेम्स बॉन्ड' तक का सफर है बेहद फिल्मी

रॉबर्ट पैटिनसन को नया जेम्स बॉन्ड बना दिया गया है। डैनियल क्रेग के बाद अब वही 007 बनेंगे। पहले वो वैंपायर बने, फिर बैटमैन बने और अब जासूस 007 बनेंगे।
Updated:- 2026-11-17, 12:03 IST
रॉबर्ट पैटिनसन नया जेम्स बॉन्ड

हॉलीवुड में सालों से चल रही सबसे बड़ी गॉसिप पर अब फाइनल मोहर लग गई है। हर तरफ एक ही नाम गूंज रहा है- रॉबर्ट पैटिनसन। जी हां, वही पैटिनसन जिन्होंने कभी वैंपायर बनकर लड़कियों के दिलों पर राज किया था, अब सूट-बूट पहनकर दुनिया के सबसे स्टाइलिश जासूस बनने वाले हैं। ऑफिशियली अनाउंस हो गया है कि अगला जेम्स बॉन्ड कोई और नहीं, बल्कि बैटमैन स्टार रॉबर्ट पैटिनसन होंगे। डैनियल क्रेग के बाद 5 साल से खाली पड़ी 007 की कुर्सी को अब नया मालिक मिल गया है। सोशल मीडिया पर फैंस पागल हो रहे हैं और हर कोई बस यही पूछ रहा है कि 'कब आएगी नई बॉन्ड फिल्म?'

लंदन के शर्मीले लड़के से सुपरस्टार तक

13 मई 1986 को लंदन में पैदा हुए रॉबर्ट डगलस थॉमस पैटिनसन बचपन से ही थोड़े अलग थे। 4 साल की उम्र में पियानो और गिटार बजाने वाले इस बच्चे को तब क्या पता था कि एक दिन वो दुनिया का सबसे फेमस जासूस बनेगा। लंदन के Barnes Theatre Company से उन्होंने एक्टिंग की एबीसीडी सीखी। छोटे-छोटे नाटकों से शुरू हुआ सफर धीरे-धीरे बड़े पर्दे तक पहुंच गया।

हैरी पॉटर ने दी थी पहली उड़ान

2005 में आई 'हैरी पॉटर एंड द गॉब्लेट ऑफ फायर' में सेड्रिक डिगरी बनकर पैटिनसन ने पहली बार लोगों का ध्यान खींचा था। हैंडसम लुक, मासूम चेहरा और दमदार एक्टिंग, लोगों ने उन्हें तुरंत नोट कर लिया। फिर आया 2008 का तूफान 'ट्वाइलाइट'। एडवर्ड क्युलेन बनकर पैटिनसन रातोंरात ग्लोबल क्रश बन गए। दीवारों पर उनके पोस्टर, लड़कियों की डायरी में उनका नाम, हर तरफ बस पैटिनसन ही पैटिनसन था।

3 (93)

Photo Credit: IMDB

जब चॉकलेटी बॉय ने बदल लिया पूरा गेम

ट्वाइलाइट के बाद सबको लगा कि पैटिनसन बस एक रोमांटिक हीरो बनकर रह जाएंगे, लेकिन उन्होंने सबको गलत साबित कर दिया। उन्होंने जानबूझकर मुश्किल और डार्क फिल्में चुनीं। 'गुड टाइम' में उनका पागलपन, 'द लाइटहाउस' में उनका डरावना अंदाज और 'हाई लाइफ' में उनका एक्सपेरिमेंट, क्रिटिक्स ने भी मान लिया कि ये लड़का सिर्फ चेहरा नहीं, टैलेंट का पावरहाउस है।

टेनेट में जासूसी का ट्रेलर दिखा चुके हैं

2020 में क्रिस्टोफर नोलन की 'टेनेट' में पैटिनसन ने नील नाम के स्टाइलिश जासूस का रोल निभाया। सूट, स्वैग, स्मार्टनेस और एक्शन, सब कुछ बॉन्ड जैसा ही था। तभी से फैंस कहने लगे थे कि अगर कोई बॉन्ड बन सकता है तो वो यही है। नोलन की फिल्म ने जैसे बॉन्ड के लिए उनका ऑडिशन ही कर दिया था।

यह भी पढ़ें- Ramayana Collection Day 12: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने पार किया 1400 करोड़, क्या जल्द टूटने वाला है धुरंधर 2 का रिकॉर्ड?

बैटमैन बनकर मचाया था धमाका

2022 में 'द बैटमैन' आई और पैटिनसन ने धमाका कर दिया। ब्रूस वेन के डार्क, सीरियस और टूटे हुए अंदाज को उन्होंने ऐसे निभाया कि लोगों ने मान लिया कि ये बंदा बड़ी फ्रेंचाइजी को अकेले अपने कंधों पर उठा सकता है। बैटमैन के बाद तो बॉन्ड के मेकर्स की नजर उन पर टिक ही गई थी।

1 - 2026-11-17T115148.978

Photo Credit: IMDB

क्यों पैटिनसन ही हैं असली 007?

बॉन्ड बनने के लिए सिर्फ अच्छा दिखना काफी नहीं है। चाहिए किलर लुक, इंटेंस आंखें, स्टाइल और किरदार में घुस जाने की कला। पैटिनसन में ये सब फुल पैकेज है। 2026 में 'द ओडिसी' और 'प्राइमटाइम' जैसी फिल्मों से वो अपने करियर के टॉप पर हैं। पहले वाले 6 बॉन्ड जब बने थे तब इतने फेमस नहीं थे, लेकिन पैटिनसन पहले से ही सुपरस्टार हैं। यानी इस बार बॉन्ड को देखने के लिए थिएटर में पहले से ही भीड़ तैयार है।

इस बार डायरेक्शन की कमान डेनिस विलेन्यूवे के हाथ में है और कहानी लिख रहे हैं स्टीवन नाइट। यानी पैटिनसन वाला बॉन्ड सिर्फ एक्शन नहीं, एक पूरा सिनेमाई तूफान होने वाला है।

यह भी पढ़ें- 6 साल बाद फिर साथ दिखेंगे अक्षय-विद्या, मौजा ही मौजा की रिलीज डेट आई सामने; जानें तारीख

किंग चार्ल्स के राज में पहले बॉन्ड

इस बार बॉन्ड की कहानी में एक रॉयल ट्विस्ट भी है। रॉबर्ट पैटिनसन किंग चार्ल्स तृतीय के गद्दी संभालने के बाद पहले बॉन्ड बने हैं। 8 सितंबर 2022 को किंग चार्ल्स राजा बने थे। इससे पहले डैनियल क्रेग ने महारानी एलिजाबेथ के समय में बॉन्ड को अलविदा कहा था। अब पैटिनसन 'हिज मैजेस्टीज सीक्रेट सर्विस' के लिए काम करेंगे। रॉयल फैमिली ने भी उनके अनाउंसमेंट वाले पोस्ट को रिपोस्ट किया और लिखा, "उनकी मैजिस्ट्रेट सीक्रेट सर्विस में आपका स्वागत है मिस्टर बॉन्ड।"

2 - 2026-11-17T115146.597

Photo Credit: IMDB

रॉबर्ट पैटिनसन का बॉन्ड बनना सिर्फ एक कास्टिंग नहीं, एक नए दौर की शुरुआत है। वैंपायर से बैटमैन और अब 007 तक का उनका सफर बताता है कि वो हर चैलेंज को अपने अंदाज में जीतते हैं। अब सबकी नजरें उनकी पहली बॉन्ड फिल्म पर हैं। एक बात तो तय है, इस बार बॉन्ड पहले से ज्यादा स्टाइलिश, ज्यादा इंटेंस और ज्यादा धमाकेदार होने वाला है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main Image Credit: Instagram (007)

FAQ
नई बॉन्ड फिल्म कब आएगी?
अभी मेकर्स ने सिर्फ एक्टर का नाम अनाउंस किया है। शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल डेट नहीं आई है। फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन इतना पक्का है कि ये बॉन्ड पहले से बिल्कुल अलग होगा।
क्या पैटिनसन बॉन्ड के लिए अपनी बैटमैन वाली इमेज छोड़ पाएंगे?
यही तो उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वो हर रोल में पूरी तरह बदल जाते हैं। ट्वाइलाइट से बैटमैन तक उन्होंने हर बार खुद को नया साबित किया है। बॉन्ड के लिए भी वो नया लुक और नया स्टाइल लेकर आएंगे।
क्या इस बार बॉन्ड की कहानी में कोई बड़ा बदलाव होगा?
हां, इस बार डायरेक्टर डेनिस विलेन्यूवे हैं जो अपनी अलग विजन के लिए जाने जाते हैं। माना जा रहा है कि ये बॉन्ड ज्यादा डार्क, रियल और इमोशनल होगा। पुराने बॉन्ड से थोड़ा हटकर, लेकिन स्टाइल में पूरा 007।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।