कौन हैं अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी? क्यों हो रही इनकी सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा

पुष्पा स्टार 2 अल्लू अर्जुन के गिरफ्तारी वाले मामले के बाद उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। आइए, यहां जानते हैं अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी कौन हैं और क्या करती हैं। 
Updated:- 2024-12-16, 13:32 IST
who is sneha reddy

साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों पुष्पा 2 की तगड़ी कमाई और फिल्म के प्रमोशन के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर 2024 की सुबह भगदड़ मामले में अरेस्ट किया गया था और कई घंटों की कस्टडी के बाद एक्टर को जमानत पर रिहाई भी मिल गई थी। लेकिन, आज हम अल्लू अर्जुन नहीं, बल्कि इन सब मामलों के बीच चर्चाओं में आईं उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी के बारे में बात करने जा रहे हैं।

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से लेकर रिहाई की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें सुपरस्टार की पत्नी की फोटोज भी शामिल हैं, जिनमें वह इमोशनल और आंखों में आंसूओं के साथ दिखाई दे रही हैं। वायरल तस्वीरों की वजह से ही अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी चर्चाओं में आ गई हैं और हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक है।

कौन हैं अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

टॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में शुमार अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी 6 मार्च 2011 को हुई थी। स्नेहा एक बड़े बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पिता का नाम कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नेहा रेड्डी ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेएशन में इंजीनियरिंग की है। 

इसे भी पढ़ें: 'पुष्पा 2' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अल्लू अर्जुन ने दिखाई है कमाल एक्टिंग...तीसरी वाली भी हुई थी खूब फेमस

स्नेहा रेड्डी एक सफल बिजनेसवुमेन हैं। स्नेहा रेड्डी पिकाबू नाम के प्रोफेशनल फोटोग्राफी स्टूडियो की मालकिन हैं। इसके अलावा स्नेहा ने कई जगह इनवेस्टमेंट किया हुआ है, जिसमें प्रोडक्शन हाउस और ब्रांड एंडोर्समेंट्स शामिल हैं। बिजनेसवुमेन होने के साथ-साथ स्नेहा रेड्डी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा के इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

स्नेहा रेड्डी अक्सर ही फैमिली और सुपरस्टार पति अल्लू अर्जुन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसपर फैंस जमकर कमेंट्स और लाइक करते हैं।

अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की साल 2011 में शादी हुई थी। शादी के तीन साल के बाद कपल ने अपने पहले बच्चे अल्लू अयान का स्वागत किया था और उसके दो साल के बाद अल्लू और स्नेहा बेटी अल्लू अरहा के पैरेंट्स बने थे।

अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की लवस्टोरी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी की पहली मुलाकात एक वेडिंग फंक्शन के दौरान हुई थी। जहां पहली ही नजर में अल्लू अर्जुन को स्नेहा रेड्डी पसंद आ गई थीं। फिर समय के साथ उनकी दोस्ती हुई और वही प्यार में बदली। लंबे समय तक डेट करने के बाद अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने साल 2010 में सगाई की थी। लेकिन, अल्लू और स्नेहा की लव स्टोरी इतनी भी आसान नहीं रही थी। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि स्नेहा रेड्डी के पिता, अल्लू अर्जुन को अपना दामाद नहीं बनाना चाहते थे। 

इसे भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ही नहीं, इन सितारों ने भी साड़ी पहनकर बड़े पर्दे पर मचाया धमाल

अल्लू अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पत्नी के पिता को रिश्ता मंजूर नहीं था। क्योंकि, स्नेहा के पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी एक्टर से शादी करे। अल्लू अर्जुन ने तब अपने पिता को स्नेहा के बारे में बताया। फिर अल्लू के पिता और सुपरस्टार चिरंजीवी समेत परिवार के अन्य लोगों ने स्नेहा रेड्डी के पिता से जाकर बात की और शादी के लिए मनाया था।

अल्लू अर्जुन की फिल्में

पुष्पा 2 से पहले भी अल्लू अर्जुन ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। पुष्पा: द रूल से पहले अल्लू की सुपरहिट फिल्मों में पुष्पा: द राइज, अला वैकुंठपुरमलो, अर्या, अर्या 2, सराईनाडु, रेस गुर्रम, जुलाई, देसमुदुरु, वेदम, गंगोत्री और बद्रीनाथ जैसी कई शामिल हैं।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Instagram (@alluarjunonline and @allusnehareddy)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।