herzindagi
punjabi singer shubh controversies

कौन हैं पंजाबी सिंगर शुभ जो कंगना रनौत समेत कई कंट्रोवर्सी के लिए हो चुके हैं ट्रोल

Punjabi Singer Shubh: पंजाबी सिंगर शुभ पिछले कुछ समय से विवादों से घिरे हुए हैं। ऐसे में हर कोई उनके बारे में जानना चाह रहा है, आइए जानते हैं कौन है शुभ। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-05, 02:00 IST

Punjabi Singer Shubh: पंजाबी इंडस्ट्री आजकल अलग-अलग कारणों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई जाती है। कुछ पंजाबी सिंगर तो ऐसे भी हैं, जो हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं। पंजाबी सिंगर शुभ भी इनमें से एक हैं। 15 अगस्त पर तिरंगे वाले जूतों के साथ-साथ अक्टर कई कारणों की वजह से विवादों से घिर चुके हैं। इस आर्टिकल में जानें कौन हैं शुभ और उनसे जुड़े विवाद। 

कौन हैं पंजाबी सिंगर शुभ (Who is Shubhworldwide) 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by SHUBH (@shubhworldwide)

कनाडा बेस्ड पंजाबी सिंगर शुभ का असली नाम शुभनीत सिंह है। आमतौर पर ज्यादातर पंजाबी सिंगर इंडस्ट्री में अपना रियल नेम यूज नहीं करते हैं। शुभ वन लव, चेक्स, गड्डी निवी और वी रोलिन जैसे कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं। उनके गानों पर मिलियन की संख्या में व्यूज आते हैं। इंस्टाग्राम पर रिल्स के भी उनके गाने काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ेंः टॉप 7 पंजाबी एक्ट्रेस जो दर्शकों के दिलों पर करती हैं राज

पंजाबी सिंगर शुभ से जुड़े विवाद (punjabi singer controversy) 

  • कुछ समय पहले शुभ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने खालिस्तानी तत्वों का समर्थन का आरोप लगाया था। इसके बाद उनका मुंबई में इवेंट भी कैंसिल हो गया था। 
  • दरअसल भारत और कनाडा की बीच तकरार के माहौल के दौरान पंजाबी सिंगर शुभ की एक पुरानी स्टोरी वायरल हुई, जिसमें रैपर ने भारत का विवादित नक्शा साझा किया था। यहीं से सारा विवाद शुरू हुआ था। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by SHUBH (@shubhworldwide)

पंजाबी सिंगर शुभ के बारे में कंगना रनौत ने क्या कहा? (Kangana Ranaut on Shubh) 

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "लोगों द्वारा एक महिला वृद्ध की हत्या का जश्न मनाना। आपकी सुरक्षा का भरोसा किया जाता है, लेकिन आप भरोसे और विश्वास का फायदा उठाते हैं। उन्हीं हथियारों का इस्तेमाल कर उन लोगों को मार देते हैं जिनकी रक्षा की जानी थी।यह बहादुरी का नहीं बल्कि कायरता का शर्मनाक कृत्य है।" 

कंगना के जवाब में शुभा ने कहा, "हमें कुछ भी करूं, लेकिन लोग मेरे खिलाफ कुछ न कुछ ढूंढ ही लेंगे। लंदन में मेरे पहले शो में दर्शकों ने मुझ पर ढेर सारे कपड़े, आभूषण और फोन फेंके। मैं वहां परफॉर्म करने के लिए था।" कंगना ने इसी वीडियो को साझा कर शुभ पर कमेंट किया था। 

इसे भी पढ़ेंः HZ Exclusive: पंजाबी एक्ट्रेस प्रीत कमल ने ऐसे जीता लोगों का दिल, जानें उनकी जर्नी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit -  Instagram     

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।