कौन हैं K-Pop Singer Aoora? जो लेने वाले हैं बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री

बिग बॉस के प्रोमो में आप देख सकते हैं कि घर में एक नए सदस्य की एंट्री होने वाली है। यह सदस्य एक कोरियन पॉप सिंगर है, जो बिग बॉस के घर में एक वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी के तौर पर एंट्री ली है। यह कंटेस्टेंट घर में जा चुका है और इसकी एंट्री की वीडियो भी जारी हो गई है। लगातार ड्रामा, लड़ाई-झगड़ा और एविक्शन के चलते बिग बॉस सीजन 17 खबरों में बना हुआ है और जमकर सुर्खियां भी बटोर रहा है। अभी तक घर से पांच लोग बाहर हो गए हैं और के पॉप सिंगर Aoora के साथ 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो चुकी है। चलिए तो बिना देर किए जान लें कौन हैं K-Pop Singer Aoora?
कौन है बिग बॉस की नई वाइल्ड कार्ड एंट्री
- बिग बॉस के घर में शामिल हुए इस नए सदस्य का नाम ऑरा (Aoora) है। Aoora सिंगर कोरियन बॉय बैंड डबल A का सदस्य है।
- ऑरा को कोरियन गाना गाने के अलावा ऑरा को हिंदी गाना गाने का भी खूब शौक है। बिग बॉस में एंट्री के दौरान ऑरा ने सलमान खान को एक हिंदी गाना गाकर सुनाया था।
- आओरा बॉय ग्रुप Double-A और Aoora & Hoik के सदस्य हैं। इन्होंने पहली बार लव बैक गाने के साथ डेब्यू किया था और साल 2014 में सोलो सिंगिंग डेब्यू किया था।
- ऑरा ने 69(2013), मॉर्निंग, लंच एंड डिनर एंड कॉफी (2016) और ब्लैक शुगर (2022) जैसे गाने गाए हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें : ऑस्कर में 'Country Of Blind' की एंट्री पक्की, फिंगर क्रॉस्ड कर हिना खान ने कन्फर्म की न्यूज
- ऑरा बॉलीवुड गाना भी गाते हैं, ऑरा ने सलमान खान का स्वैग से स्वागत गाना गया था, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था।
- हालही में ऑरा ने पंजाबी सिंगर हन्नी सिंह के साथ कोलैब किया है और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
- ऑरा को शाहरुख खान की फिल्म में गाना गाने की खूब इच्छा है, किंग खान के फिल्म में गाना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है।
View this post on Instagram
- ऑरा इंडियन म्यूजिक के फैन हैं, इन्हें भारतीय रीजनल सॉन्ग गाना खूब पसंद है, ऑरा का मानना है कि पंजाबी गाने एनर्जी से भरपूर हैं, तो तमिल सुनने में मधुर।
- ऑरा ने समर्थ जुरैल और मनस्वी ममगई के बाद तीसरे वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री ली है। मनस्वी ममगई बिग बॉस के घर से बाहर हो गई है, वहीं समर्थ अभी भी शो में बने हुए हैं।
इसे भी पढ़ें : Bigg Boss 17 WKV: अभिषेक और मन्नारा पर जमकर भड़के सलमान खान, अंकिता ने फिर किया सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।