कौन है 'हनुमान' एक्टर Teja Sajja की होने वाली दुल्हनिया? सगाई के तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल

साउथ के मशहूर एक्टर तेजा सज्जा ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने हाल ही में हैदराबाद में अमेरिका की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौर्या के साथ सगाई कर ली है। आइए जानते हैं तेजा सज्जा की मंगेतर मौर्या के बारे में।
Updated:- 2026-11-16, 20:11 IST
image

फिल्म हनु-मैन से देशभर में अपनी खास पहचान बनाने वाले साउथ एक्टर तेजा सज्जा ने हाल ही में सगाई करके फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। अब वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जी हां, तेजा सज्जा ने हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित ताज कृष्णा में सगाई की है। सगाई के इवेंट में कपल के परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति के कई जानें मानें चेहरे मौजूद थे। अब सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई के फोटोज खूब पसंद किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं मौर्या के बारे में और उनकी शादी से जुड़ी खास जानकारी।

कौन हैं तेजा सज्जा की मंगेतर मौर्या?

तेजा सज्जा की मंगेतर मौर्या का जन्म हैदराबाद में हुआ है, लेकिन वह अमेरिका में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती हैं। मौर्या और उनके परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है। मौर्या अपने पिता के साथ टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करती है। उनका अपना टेक बिजनेस है। तेजा और मौर्या का यह रिश्ता दोनों के परिवारों की रजामंदी के साथ तय हुआ है। दोनों की अरेंज मैरिज हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू में तेजा ने बताया कि मौर्या को लाइमलाइट और पब्लिक की नजरों में हाइलाइट होना नहीं पसंद। वह इन सबसे दूर रहना ही पसंद करती हैं। इसलिए वह अपनी पर्सनल लाइफ को निजी ही रखना चाहते हैं। सगाई के बाद अब वे उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं।  

उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, शादी के प्लान पर बात करते हुए तेजा सज्जा ने कहा कि, "मैंने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा बिल्कुल प्राइवेट रखा है और शादी के मामले में भी मैं ऐसा ही करूंगा। यह एक बेहद निजी समारोह होगा, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।" बता दें कि कपल अब दिसंबर 2026 में उदयपुर में एक शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद वे हैदराबाद में एक रिसेप्शन भी ऑर्गनाइज करेंगे।

यह भी पढ़ें- Destination Wedding: जम्मू कश्मीर की वो हसीन जगहें जो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए हैं फेमस

तेजा सज्जा का वर्क फ्रंट

तेजा सज्जा के काम की बात करें तो उन्होंने हाल ही में प्राइम वीडियो के रियलिटी शो द ट्रेटर्स तेलुगु (The Traitors Telugu) के जरिए बतौर होस्ट अपना डेब्यू किया है। साल 2025 में मिराई के बाद तेजा अपनी सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म के सीक्वल जॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल में नजर आएंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।     

यह भी पढ़ें- जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने पर कितना आएगा खर्च, जानें

12 (28)

image credit: instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।