Tue Oct 6, 2026 | Updated 03:01 PM IST

कौन हैं मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान, जिसने आते ही लेली मुन्ना की क्लास

मुनव्वर को अभी तक बिग बॉस के मजबूत खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है। अपने गेम को लेकर मुनव्वर ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं, वहीं उनका गेम फ्लॉप करने की Ex गर्लफ्रेंड आयशा ने घर में एंट्री ली है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-19, 21:02 IST
ayesha khan munawar faruqui ex girlfriend

रियलिटी शो बिग बॉस में अभी तक 4 लोगों ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है, शुरू में समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई आए थे, जिसमें मनस्वी का पत्ता साफ हो चुका है। मनस्वी के बाद फिलहाल के पॉप सिंगर औरा आए हैं, जो अभी तक घरवालों के साथ साथ दर्शकों का भी मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं फिरोजा खान यानी खानजादी के घर से बाहर जाने के बाद शो में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। शो में आई नई वाइल्ड कार्ड एंट्री और कोई नहीं बल्कि मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान हैं। घर में आते ही आयशा खान ने मुनव्वर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। घर में एंट्री लेते ही आयशा ने मुनव्वर का गेम बिगड़ दिया है और अब वह घर से बाहर जाना चाहते हैं, ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि कौन हैं आयशा खान जो घर में घुसते ही मुनव्वर की बैंड बजा के रख दी है।

आयशा ने मुनव्वर पर लगाए ये आरोप  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

आयशा ने मुनव्वर फारुकी पर यह आरोप लगाया है कि वह एक साथ दो लड़कियों को डेट किया है। आयशा ने घर में जाकर यह कहा है कि वह मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। घर में जाते ही आयशा ने मुनव्वर से कई सारी बातें, बहस और खुलासा किया है। ऐसे में बहुत से लोग उनके बारे में जानने को बेकरार हैं कि वह कौन है, जो घर में जाते ही मुनव्वर के गेम को बिगाड़ रही हैं।

कौन हैं बिग बॉस की नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली आयशा खान एक मॉडल होने के साथ-साथ एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। आयशा खान कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। कुछ फेमस गाने की बात करें,तो गिटार, रीबोर्न और मोहब्बत के काबिल हैं। आयशा खान साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती हैं, उन्होंने मुखचित्रम जैसे कई साउथ मूवी में काम किया है। 

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Written Update: घर में आते ही आयशा खान ने खोले मुन्ना भैया के चौंकाने वाले राज, फूट-फूटकर रोए मुनव्वर फारुकी 

आयशा खान मिस टीन नविवुड 2019 की रह चुकी हैं विनर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ayesha Khan (@ayeshaakhan_official)

एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ साथ आयशा ने मिस टीन नविवुड 2019 का खिताब अपने नाम किया है। सोशल मीडियामें भी आयशा की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं, आए दिन हॉट और ग्लैमरस फोटोज के साथ आयशा सुर्खियां बटोरते रहती हैं।

मुनव्वर और आयशा का क्या था रिलेशन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

घर में जाते ही आयशा ने बताया कि वह मुनव्वर के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं। आयशा ने दावा किया है कि मुनव्वर उनके साथ-साथ एक और लड़की को डेट कर रहे थे और मुनव्वर का उनकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया है। आयशा ने घर में बताया कि मुनव्वर ने उन्हें आई लव यू कहा और शादी के लिए वादा भी किया था। आयशा के घर में जाते ही मुनव्वर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। विक्की से बात करते हुए मुनव्वर कह रहे हैं कि अब वह यह गेम छोड़ना चाहते हैं और दरवाजा खुलते ही घर जाना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कौन है मन्नारा चोपड़ा की बहन मिताली हांडा? एक्टिंग नहीं करती हैं ये काम

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।