Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

जब पहली डेट पर ही अमृता सिंह को Kiss कर बैठे थे सैफ अली खान, फिर इस बात से टूट गया था दिल

सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी भले ही नहीं चल पाई हो, लेकिन एक वक्त पर सैफ, अमृता के दीवाने थे और इसका जिक्र वो खुद कई इंटरव्यूज के दौरान किया करते थे। क्या आपको पता है कि पहले ही डेट पर सैफ और अमृता ने एक-दूसरे को किस कर लिया था। यही नहीं सैफ, अमृता के घर पर दो दिन रुके भी थे।
Updated:- 2026-06-15, 16:40 IST
image

सैफ अली खान और अमृता सिंह की गिनती एक वक्त पर बॉलीवुड के लविंग कपल्स में की जाती थी। दोनों को अलग हुए भले ही अब सालों हो चुके हैं, लेकिन एक वक्त पर सैफ, अमृता के दीवाने थे और पहली ही नजर में 12 साल बड़ी एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे। जब इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, तो अमृता सिंह इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी थीं और उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होने लगी थी। हालांकि, सैफ उस वक्त फिल्मी दुनिया में नए थे। कुछ महीने डेट करने के बाद दोनों ने साल 1991 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों की फर्स्ट डेट का किस्सा भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पहली डेट पर ही दोनों ने Kiss कर लिया था। हालांकि जब सैफ, अमृता से मिलने उनके घर पहुंचे थे, तो एक खास वजह से उनका दिल टूट गया था।

जब अमृता ने सैफ को बुलाया था अपने घर

सैफ अली खान और अमृता सिंह की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के सिलसिले में हुई थी। उस वक्त सैफ इंडस्ट्री में नए थे। इन दोनों ने इस किस्से का जिक्र सिमी ग्रेवाल के शो में किया था। फोटोशूट के दौरान सैफ ने अमृता के कंधे पर हाथ रखा था, जिसके बाद अमृता ने उन्हें घूरकर देखा था। असल में अमृता को ये बात पसंद नहीं आई थी, क्योंकि वो सैफ से काफी सीनियर थीं।

saif ali khan and amrita singh

सैफ ने बताया था कि वो पहली मुलाकात में ही अमृता पर दिल हार बैठे थे। इसके बाद सैफ ने अमृता को फोन करके डिनर के लिए पूछा, तो जवाब में अमृता ने कहा, "मैं डिनर के लिए बाहर नहीं जाती... लेकिन आप चाहें तो मेरे घर डिनर के लिए आ सकते हैं।"

पहली डिनर डेट पर अमृता सिंह को किस कर बैठे थे सैफ अली खान

saif ali khan and amrita singh

सैफ ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो अमृता के घर पर पहुंचे, तो दोनों काफी देर तक एक-दूसरे से बात करते रहे और फिर दोनों ने एक-दूसरे को किस किया। हालांकि, उन्होंने साफ शब्दों में ये भी कहा था कि दोनों फिजिकली इनवॉल्व नहीं हुए थे। सैफ दो दिनों तक अमृता के घर पर रहे। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे से अपने दिल की बातें भी कही थीं। जब सैफ वहां से शूटिंग के लिए गए, तो उन्होंने अमृता से 100 रुपये भी उधार मांगे थे। अमृता ने सैफ को जाने के लिए अपनी कार दी थी। उन्होंने इंटरव्यू में जिक्र किया था कि उन्हें लगा था कि और किसी बहाने से न सही, कम से कम सैफ कार लौटाने तो वापस आएंगे।

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान से शादी करने के लिए घर से भागने को तैयार थीं करीना कपूर ! परिवार वालों को दे दी थी यह धमकी

अमृता की इस बात से टूट गया था सैफ अली खान का दिल

जब सैफ अमृता से घर पर पहुंचे थे, तो वो अपना मेकअप उतार रही थीं। सैफ को वो बिना मेकअप के भी बहुत सुंदर लगीं, लेकिन यह देखकर उनका दिल टूट गया। उन्हें लगा कि अमृता को उनसे मिलने में कोई दिलचस्पी नहीं है, इसलिए वो तैयार होकर नहीं बैठी हैं, बल्कि अपना मेकअप उतार रही हैं।

 

यह भी पढ़ें- जब सैफ अली खान को अमृता सिंह ने चुपके से खिला दी थी नींद की गोलियां, किसके कहने पर उठाया था यह कदम?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।