Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:40 PM IST

आखिर क्या है माफिया मुंडीर? 14 साल पहले किस वजह से हुआ था रैपर बादशाह और हनी सिंह के बीच विवाद

अंग्रेजी बीट और ब्राउन रंग जैसे कई गाने हैं, जिनके रैप को लिखने का दावा हनी सिंह और बादशाह दोनों करते हैं। इन दोनों का माफिया मुंडीर से क्या कनेक्शन है और किस वजह से 14 साल से दोनों का झगड़ा है, चलिए बताते हैं।
Updated:- 2024-09-11, 18:50 IST
Honey Singh and Badshah Controversy reason

Honey Singh and Badshah Controversy: हनी सिंह जहां इनडायरेक्टरी खुद को रोल्स रॉयस और बादशाह को नैनो बता चुके हैं। वहीं, बादशाह ने अब साफ शब्दों में इस बात को एक्सेप्ट किया है कि 'यहां फिर मैंने सीन चेंज कर दिया... और कुछ लोगों का कमबैक ही नहीं हो रहा...'यह गाना उन्होंने हनी सिंह के लिए ही लिखा था। हाल-फिलहाल हुए कुछ इंटरव्यूज के बाद यो यो हनी सिंह और बादशाह का झगड़ा फिर चर्चा में आ गया है। कुछ ऐसे गाने हैं, जिन्हें लिखने का क्रेडिट ये दोनों खुद को देते हैं। वहीं, माफिया मुंडीर को लेकर भी दोनों के स्टेटमेंट्स में काफी अंतर है। आखिर ये माफिया मुंडीर क्या है...हनी सिंह और बादशाह के 14 साल से चले आ रहे झगड़े के पीछे की वजह क्या है, चलिए जानते हैं।

माफिया मुंडीर क्या है?

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

आजकल यह नाम काफी चर्चा में है। जो हम और आप बचपन से सुनते आए हैं, उसके हिसाब से यह एक बैंड था, बादशाह और हनी सिंह दोनों इसका हिस्सा थे। इस बैंड ने मिलकर कई गाने निकाले थे। बाद में, दोनों की दोस्ती में दरार आई और यह बैंड टूट गया। लेकिन, अब हाल ही में हनी सिंह ने एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा है कि माफिया मुंडीर कोई ग्रुप नहीं था बल्कि यह एक प्लेटफॉर्म था, जो यंग और टैलेंटेड सिंगर्स के लिए बनाया गया था। हनी सिंह इसके संस्थापक थे। बादशाह भी अक्सर इंटरव्यूज में खुद को माफिया मुंडीर का हिस्सा बता चुके हैं। लेकिन, अब हनी सिंह ने इस दावे को गलत बताया है और कहा है कि बादशाह कभी भी माफिया मुंडीर का हिस्सा नहीं थे बल्कि उनके पिता बहुत अमीर थे और उन्होंने हनी सिंह को बादशाह की एक एल्बम का म्यूजिक देने के लिए पैसे दिए थे। हनी सिंह ने कहा है कि जिसके पास पहले से ही पैसे हो, उसे माफिया मुंडीर जैसे प्लेटफॉर्म की क्या जरूरत है। वह कभी इसका हिस्सा नहीं था। हालांकि, बादशाह ने इस बात को गलत बताते हुए कहा है कि वह माफिया मुंडीर का हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें- Coachella म्यूजिक फेस्टिवल में परफॉर्म करने से लेकर Jimmy Fallon के शो में मेहमान बनने तक, Diljit Dosanjh ने पंजाबी अंदाज में मचाया है दुनिया भर में धमाल

क्या है हनी सिंह और बादशाह की लड़ाई की वजह?

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

हनी सिंह और बादशाह दोनों का म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। हालांकि यह भी सच है कि यो यो हनी सिंह के लाइमलाइट से दूर होने के बाद ही बादशाह ने पॉपुलरिटी बटोरी है। ब्राउन रंग, अंग्रेजी बीट ते...ऐसे कई गाने हैं, जिनके रैप्स  लिखने का दावा ये दोनों ही करते हैं। सालों पहले  एक इंटरव्यू के दौरान बादशाह ने कहा था, "मैंने और हनी ने उस वक्त में बहुत सारे ऐसे गाने बनाए थे लेकिन वो गाने कभी रिलीज नहीं हुए क्योंकि तब हनी सेल्फ सेंटर्ड थे और सिर्फ अपने करियर पर ध्यान देते थे।" इसके अलावा, बादशाह ने हनी सिंह को लेकर यह भी कहा था कि उन्होंने उनसे कुछ डॉक्यूमेंट्स पर साइन करवा लिए थे। हनी सिंह का कहना है कि बादशाह ने उसने कई बार माफी मांगी और फिर उनके खिलाफ गाने निकाले। इसलिए, अब वह कभी उनके साथ काम नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें- गदर और जवान की रिलीज के बीच चर्चा में आई शाहरुख खान-सनी देओल की दुश्मनी, जानें क्या था कारण?

 

 

हनी सिंह और बादशाह में आपकौ कौन ज्यादा पसंद है, हमें जरूर बताएं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।