herzindagi
vyjayanthimala dated two superstars

इस एक्ट्रेस ने एक साथ दो सुपरस्टार्स को किया डेट, लेकिन एक से भी नहीं हो पाई शादी

एक वक्त था, जब वैजयंतीमाला को हर फिल्म मेकर अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था। उन्होंने एक समय में दो सुपरस्टार को डेट भी किया। लेकिन वह इनमें से एक भी स्टार के साथ शादी के बंधन में नहीं बंध पाईं।
Editorial
Updated:- 2024-02-24, 19:04 IST

साउथ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली वैजयंतीमाला ने अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स से एक अलग मुकाम हासिल किया। उन्होंने लगभग दो दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में राज किया। उनके डांसिंग स्किल्स दर्शकों को मोहित कर देते थे। देवदास और संगम जैसी फिल्मों में उनके रोल को आज भी याद किया जाता है। हालांकि, जब वह अपने करियर में सफलता के चरम पर थीं, तब उनकी पर्सनल लाइफ व रिश्तों के कारण उन्हें बहुत अधिक नुकसान उठाना पड़ा था।

दरअसल, वैजयंतीमाला का नाम हमेशा ही अभिनेता राज कपूर और दिलीप कुमार के साथ जोड़ा जाता था। ऐसी खबरें थीं कि वैजयंतीमाला एक साथ इन दो सुपरस्टार को डेट कर रही थीं। हालांकि, एक भी स्टार के साथ उनका रिश्ता मुकम्मल नहीं हो पाया। बाद में उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति से शादी की। लेकिन फिर भी वह अपने जीवन में अकेली ही रह गईं-

ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हुई हिट

vyjayanthimala dated two superstars chemistry

वैजयंतीमाला ने राज कपूर और दिलीप कुमार दोनों के साथ कई बार स्क्रीन शेयर की थी। ऐसा कहा जाता था कि राज कपूर और दिलीप कुमार के साथ वैजयंतीमाला की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फिल्म मेकर्स को बहुत अधिक को फायदा पहुंचाया।

यही वजह थी कि ये जोड़ियां फिल्मों में ज्यादा नजर आईं। उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के कारण ही वैजयंतीमाला की डेटिंग की खबरों ने काफी जोर पकड़ा। हालांकि, कभी भी सेलेब्स ने इन बातों पर खुलकर कोई बयान नहीं दिया।

इसे जरूर पढ़ें: साउथ की वह पहली एक्ट्रेस जिन्होंने बॉलीवुड में मचाया था धमाल

शादीशुदा से ये एक्टर्स

जब वैजयंतीमाला अपने करियर में सफलता का स्वाद चख रही थी, तो उस समय मेकर्स उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी दिलीप कुमार और राज कपूर के साथ ही बनाना चाहते हैं। स्क्रीन पर ये एक्टर एक साथ भले ही अच्छे लगते हों।

लेकिन रियल लाइफ में दिलीप कुमार और राज कपूर दोनों ही शादीशुदा थे। ऐसे में वैजयंतीमाला के लिए इन स्टार्स के साथ घर बसाना संभव नहीं था। वैसे कुछ लोगों का यह भी मानना था कि राज कपूर और दिलीप कुमार के साथ वैजयंतीमाला के रिश्ते की खबरें कोरी अफवाहें थीं।

वैजयंतीमाला को उठाना पड़ा नुकसान

bollywood actress story

दिलीप कुमार और राज कपूर के साथ रिश्ते की खबरों के कारण वैजयंतीमाला को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसा कहा जाता है कि इस लव ट्राइएंगल के कारण दिलीप कुमार और राज कपूर के आपसी रिश्ते भी बिगड़ गए थे।

यहां तक कि दिलीप कुमार ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के वैजयंतीमाला को अपनी कुछ फिल्मों से भी बाहर करवा दिया था। ऐसे में वैजयंतीमाला को प्रोफेशनली काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

इसे जरूर पढ़ें: Vyjayanthimala: 90 साल की उम्र में वैजयंतीमाला ने किया तमिल गाने पर डांस, देखें खास वीडियो

डॉ. बाली से की शादी

वैजयंतीमाला ने राज कपूर के फैमिली डॉक्टर डॉ बाली को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना था। दरअसल, कश्मीर में डल झील के पास एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह बीमार पड़ गईं। ऐसे में डॉ. चमनलाल बाली ही उनका इलाज करने के लिए आए थे।

हालांकि, चमनलाल भी उस समय शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे। लेकिन वैजयंतीमाला से शादी करने के लिए डॉ. बाली ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन साल 1986 में डॉ. बाली का निधन हो गया और वैजयंतीमाला अकेली रह गईं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।