Thu Sep 17, 2026 | Updated 07:29 PM IST

'वाइफ जोक' करने पर ट्रोल हुए थे विक्की कौशल, एक्टर ने लंबे वक्त बाद वायरल वीडियो पर दी सफाई

कुछ महीने पहले विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो वाइफ जोक्स क्रैक करते नजर आ रहे थे। इसे लेकर उन्हें खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब एक्टर ने इस पर रिएक्ट किया है और अपना पक्ष रखा है।
Updated:- 2026-06-04, 18:15 IST
image

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी को फैंस खूब प्यार देते हैं। विक्की कौशल को तो फैंस ने 'ग्रीन फ्लैग हसबैंड' का टैग दिया हुआ है और कैटरीना भी इंटरव्यूज के दौरान उनकी तारीफों के पुल बांधती नजर आती हैं, लेकिन कुछ महीने पहले उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें वो वाइफ जोक क्रैक करते नजर आ रहे थे। इसके बाद यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी थी और उनकी 'ग्रीन फ्लैग' वाली इमेज पर भी सवाल खड़े कर दिए थे। अब विक्की कौशल ने द नोड मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में उस वीडियो पर रिएक्ट किया है। चलिए आपको बताते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है?

हर समय परफेक्ट होना जरूरी नहीं

vicky kaushal responds on facing criticism for cracking misogynist wife jokes in video
विक्की कौशल ने हाल ही में द नोड मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में वाइफ जोक्स को लेकर मिली आलोचनाओं पर रिएक्ट किया है। एक्टर ने कहा कि किसी भी पब्लिक फिगर के लिए हर समय परफेक्ट होना जरूरी नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि गलतियों से सीखना जरूरी है। एक्टर ने कहा, "कोई भी ऐसा एक्टर नहीं है, जिसे पॉपुलरिटी मिली हो, लेकिन उसे उसका नेगेटिव साइड न झेलना पड़ा हो...यहां रहना मेरा फैसला है और ये भी मुझ पर निर्भर करता है कि मैं इस पॉपुलरिटी को कैसे संभालता हूं...लोग मुझे कैसे देखते हैं इस पर मेरा कोई बस नहीं है...पब्लिक फिगर का हर वक्त परफेक्ट होना भी जरूरी नहीं है..कभी-कभी हम भी क्रिटिसिज्म के हकदार होते हैं, लेकिन सीखना जरूरी है। इस बात से मुझे सीख मिली कि लोग जब प्यार देते हैं, तो उसके साथ जिम्मेदारी का एहसास भी आता है, जिसे समझना और निभाना जरूरी है।"

विक्की कौशल का यह वीडियो हुआ था वायरल

vicky kaushal responds on facing criticism for cracking misogynist wife joke
यह मामला मार्च, 2026 का है। उस वक्त विक्की का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो पति-पत्नी के रिश्ते पर जोक कर रहे थे। वीडियो किसी शादी या इवेंट का था। विक्की मजाकिया अंदाज में दूल्हे से पूछते हैं, "हाउ इज द जोश?" इसके बाद ऑडियंस की तरफ से जवाब आता है- 'हाई सर', तो विक्की कहते हैं, "मैंने देखा है कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई करता है, लेकिन हम शादीशुदा लोगों का जोश साल दर साल गिरता जा रहा है...लेकिन टेंशन लेने की बात नहीं है, 4 दिन में कम नहीं होता है जोश।" इस वीडियो पर विक्की को लोगों ने खूब ट्रोल किया था और लिखा था कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था।

यह भी पढ़ें- विक्की कौशल के 'वाइफ जोक्स' पर भड़के फैंस, स्टेज पर कैटरीना के लिए कह डाला कुछ ऐसा कि लोगों ने लगा दी क्लास

हाल ही में बेटे को पैपराजी से मिलवाया

विक्की और कैटरीना ने हाल ही में अपने बेटे को पैप्स से मिलवाया। दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर थे और यहां उन्होंने पैप्स को अपने नन्हे बेटे विहान कौशल से मिलवाया। हालांकि, उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके बेटे की कोई भी फोटो पब्लिक नहीं की जाएगी। बता दें कि कपल ने नवंबर 2025 में बेटे का वेलकम किया था।


यह भी पढ़ें- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बने पेरेंट्स; घर आया नन्हा मेहमान, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी


कैटरीना कैफ और विक्की कौशल फैंस के फेवरेट बी टाउन कपल्स में से एक हैं और अक्सर एक-दूसरे को खूबसूरती से कॉम्पलिमेंट करते नजर आते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram/Katrina Kaif, Vicky Kaushal

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।