Fri Sep 18, 2026 | Updated 10:35 PM IST

विक्की कौशल के 'वाइफ जोक्स' पर भड़के फैंस, स्टेज पर कैटरीना के लिए कह डाला कुछ ऐसा कि लोगों ने लगा दी क्लास

विक्की कौशल को यूं तो फैंस ने ग्रीन फ्लैग हसबैंड का टैग दिया हुआ है, लेकिन हाल ही में उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो वाइफ जोक क्रैक करते नजर आ रहे हैं और इसके बाद यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी।
Updated:- 2026-03-18, 12:29 IST
 Vicky Kaushal misogynistic joke Reddit

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में गिना जाता है। दोनों साथ में जब भी स्पॉट होते हैं, सारी लाइमलाइट इन पर ही ठहर जाती है। इंटरव्यूज के दौरान भी दोनों अक्सर एक-दूसरे के बारे में प्यारी बातें करते नजर आते हैं और एक-दूसरे की तारीफों के पुल बांधते दिखते हैं, लेकिन हाल ही में विक्की कौशल ने कुछ ऐसा कह डाला कि न केवल उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि फैंस ने उनकी ग्रीन फ्लैग हसबैंड की इमेज पर ही सवाल खड़े कर दिए। दोनों यूं तो अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं, लेकिन विक्की का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो शादी पर जोक क्रैक कर रहे हैं और इसके बाद फैंस ने उन्हें आड़े हाथों लिया और उनकी जमकर क्लास लगा दी। इतना ही नहीं, इस पूरे मामले में रणबीर कपूर को भी घसीट लिया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

'वाइफ जोक' क्रैक करने को लेकर पर ट्रोल हो रहे हैं विक्की कौशल

Vicky is turning into the wife jokes guy
by u/yours_truly_Davina in BollyBlindsNGossip


विक्की कौशल और कैटरीन कैफ की शादी के वक्त फैंस ने विक्की को 'ग्रीन फ्लैग' ही नहीं, बल्कि 'ग्रीन फॉरेस्ट' का टैग दे डाला था। आए दिन विक्की की कई ऐसे रील्स वायरल होती हैं, जिसमें फैंस उन्हें परफेक्ट हसबैंड बताते नजर आते हैं, लेकिन विक्की ने पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर एक ऐसा जोक मारा है, जिसे लेकर वो फैंस के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, विक्की का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो किसी शादी या इवेंट का है, जिसमें विक्की मजाकिया अंदाज में बात कर रहे हैं और दूल्हे से पूछते हैं, "हाउ इज द जोश?" इसके बाद ऑडियंस जब जवाब में 'हाई सर' कहती है, तो विक्की कहते हैं, "मैंने देखा है कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई करता है, लेकिन हम शादीशुदा लोगों का जोश साल दर साल गिरता जा रहा है...पर टेंशन लेने की बात नहीं है, 4 दिन में कम नहीं होता है जोश।"


यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding Anniversary: किसी फेयरीटेल से कम नहीं है विक्की-कैटरीना की लव स्टोरी, दोनों की खूबसूरत तस्वीरें देखकर हो जाएगा प्यार पर यकीन

सोशल मीडिया पर फैंस ने लगा दी क्लास

vicky kaushal wife joke video

विक्की कौशल का ये वीडियो वायरल होते ही फैंस का गुस्सा मानो सातवें आसमान पर पहुंच गया और फैंस सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगाने लगे। एक यूजर ने लिखा- विक्की से ऐसी उम्मीद नहीं थी। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा साल 2026 में हम पत्नी का मजाक उड़ाने वाले जोक कर रहे हैं, ये बिल्कुल सही नहीं है। एक और यूजर ने लिखा- मुझे ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगता, जब शादीशुदा मर्द इस तरह अपनी पत्नी या शादी का मजाक बनाते हैं। कुछ यूजर्स ने इसे पत्नी का अपमान बना दिया, तो वहीं एक और यूजर ने कहा कि अगर रणबीर कपूर ने ऐसा किया होता, तो लोगों ने अब तक उन्हें खराब पति का टैग दे डाला होता। बता दें कि सालों पहले आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो लिपस्टिक के बारे में बात करते हुए कह रही थीं कि रणबीर को ये नहीं पसंद और इसलिए वो जब भी उनसे मिलती थी, रणबीर लिपस्टिक को वाइप करने के लिए कहते थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने रणबीर को टॉक्सिक हसबैंड का टैग तक दे डाला था।


यह भी पढ़ें- जब कैटरीना कैफ को विक्की कौशल ने सलमान खान के सामने किया था शादी के लिए प्रपोज, प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बीच वायरल हुआ पुराना वीडियो

 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड के लविंग कपल्स में की जाती है। ऐसे में विक्की को उनके कमेंट के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram/Katrina Kaif, Vicky Kaushal

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।