Wed Oct 7, 2026 | Updated 09:52 PM IST

मधुबाला एक्ट्रेस दृष्टि धामी के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी गुड न्यूज

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दृष्टि धामी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के 9 साल बाद, एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम के जरिए, उन्होंने फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की।  
Updated:- 2024-10-23, 10:14 IST
image


Drashti Dhami Baby: टीवी की मधुबाला यानी दृष्टि धामी के घर किलकारी गूंजी है। शादी के 9 साल बाद एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। 39 की उम्र में दृष्टि ने नन्ही परी का वेलकम किया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने कुछ महीने पहले फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। प्रेग्नेंसी के दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और रील्स और फोटोज शेयर करती रहती थीं। परसो उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि वह प्रेग्नेंसी के 41वें हफ्ते में पहुंच गई हैं। लेकिन अभी भी डिलीवरी नहीं हुई है। इसके बाद, कल रात उन्होंने फैंस के साथ बेबी के आने की गुड न्यूज शेयर की। चलिए, बताते हैं पूरी खबर।

दृष्टि धामी के घर आई नन्ही परी
एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने 39 साल की उम्र में बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने कल रात इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का जन्म कल हुआ है और यह उनकी जिंदगी की एक नई शुरुआत है जिससे वह और उनके पति नीरज काफी खुश हैं। कैप्शन में दृष्टि धामी ने लिखा है- शी इज हेयर... 22-10-24...। दृष्टि धामी ने साल 2015 में नीरज खेमका संग शादी रचाई थी।

सेलेब्स दे रहे हैं दृष्टि को बधाईयां

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Drashti Dhami 💜 (@dhamidrashti)


इस पोस्ट में सेलिब्रिटीज लगातार दृष्टि को बधाईयां दे रहे हैं। दृष्टि की करीबी दोस्त सनाया ईरानी ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'मेरी बेबी गर्ल आ गई...।' इसके अलावा, जेनिफर विंगेट, शक्ति अरोरा, नकुल मेहता, रूबीना दिलैक, दिशा परमार और मॉनी राय समेत कई सेलेब्स ने दृष्टि को बधाई दी है।

कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं दृष्टि धामी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Drashti Dhami 💜 (@dhamidrashti)


दृष्टि धामी टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं और कई हिट सीरियल्स का हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होंने 'गीत हुई सबसे पराई' और 'मधुबाला' जैसे शोज के जरिए, हर घर में पहचान बनाई। मधुबाला सीरियल में उनकी और विवियन डीसेना की जोड़ी काफी हिट रही थी। इसके अलावा, वह सिलसिला बदलते रिश्तों का, एक था राजा एक थी रानी और परदेस में है दिल जैसे सीरियल्स का हिस्सा बनीं।

यह भी पढ़ें- मधुबाला सीरियल की एक्ट्रेस दृष्टि धामी की लव लाइफ रही है बेहद खास, आप भी जानें

फिल्मी है दृष्टि की लव स्टोरी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jankee Parekh Mehta (@jank_ee)


दृष्टि धामी ने 6 साल तक बिजनेसमैन नीरज खेमका को डेट किया था। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया था। खबरों की मानें तो दोनों की शादी, दृष्टि के वर्क प्रोजेक्ट्स के चलते कई बार पोस्टपोन भी हुई थी।

यह भी पढ़ें- फिल्मों के चक्कर में छोड़ा सीरियल, अब छोटे पर्दे से भी गायब हैं ये सुपरहिट एक्टर्स

 

दृष्टि धामी आपको कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।