Mon Sep 28, 2026 | Updated 02:50 PM IST

'पैर टूटा था, स्टन गन का इस्तेमाल हुआ था...', सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने किए एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला पिछले कुछ दिनों से फिर से चर्चा में है। अब एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लेटेस्ट वीडियो में उनकी पोस्टपार्टम रिपोर्ट से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
Updated:- 2026-09-28, 13:09 IST
sushant singh rajput sister shweta singh shocking claims about actor post mortem report says his leg was broken

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। एक्टर अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। उनकी मौत को 6 साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है, लेकिन आज भी उनकी मौत की गुत्थी अनसुलझी है और कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। कुछ वक्त पहले जब सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान डेथ केस की जांच सीबीआई की सौंपी गई, तबसे एक्टर की मौत से जुड़े भी कई खुलासे सामने आ रहे हैं। अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लेटेस्ट वीडियो में उनकी पोस्टपार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके कई चौंकाने वाला दावे किए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

सुशांत का पैर टूटा हुआ था और...

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने वीडियो में दावा किया कि उन्हें हाल ही में पता चला है कि सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले व्यक्ति ने बताया था कि सुशांत का पैर टूटा हुआ था, उनकी आंख में चोट लगी थी और गर्दन पर स्टन गन का इस्तेमाल किया गया था। इतना ही नहीं, सुशांत के साथ काफी बल का इस्तेमाल भी किया गया था। उनका यह वीडियो सामने आते ही एक बार फिर सुशांत की मौत से जुड़े कई पुराने सवाल फिर से उठने लगे हैं। बता दें कि जब सुशांत की मौत हुई थी, उस वक्त भी इस तरह के कई दावे किए गए थे और कहा गया था कि उनकी मौत से गहरी साजिश जुड़ी है। हालांकि, बाद में सीबीआई जांच में इस तरह की सभी बातों को खारिज कर दिया गया था।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ♾️Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirti)

यह भी पढ़ें- Disha Salian कौन थीं? 6 साल बाद CBI जांच से फिर चर्चा में सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर

श्वेता ने कहा फैंस का शुक्रिया

श्वेता ने अपने वीडियो मैसेज में यह भी कहा कि उनके अटलांटा से लौटने के बाद जो लोग उनसे मिलने पहुंचे और उन्हें प्यार दिया, उन सभी के लिए वह शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कई लोग सुशांत को याद करते हुए आज भी भावुक हो गए थे। उन्होंने फैंस से यह भी अपील की कि भगवान या अच्छाई में भरोसा रखना न छोड़ें। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं फिर से कह रही हूं कि न्याय या सही चीज के लिए लड़ना मना नहीं है... मैं बस इतना कह रही हूं कि यह काम प्यार की भावना से करें, बदले की भावना से नहीं।"


यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सालों बाद बहन ने खोले राज, बोलीं- कुछ तो गड़बड़ थी...


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।