Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:45 PM IST

Disha Salian कौन थीं? 6 साल बाद CBI जांच से फिर चर्चा में सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर

दिशा सालियान कौन थीं? उनका दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से क्या कनेक्शन था और क्यों 6 साल बाद उनकी मौत की जांच सीबीआई को सौंपी गई है, चलिए इन सारे सवालों के जवाब जानते हैं।
Updated:- 2026-09-02, 14:29 IST
who was disha salian sushant singh rajput former manager death case cbi investigation

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज (2 सितंबर 2026) को दिशा की मौत की CBI जांच का आदेश दिया। उनके पिता सतीश सालियान की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला लिया गया है। दिशा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई थी। सीबीआई जांच के आदेश के बाद 6 साल पुराना यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। चलिए आपको बताते हैं कि दिशा सालियान कौन थीं, क्यों सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस के दौरान भी उनका नाम चर्चा में रहा था, उनका बॉलीवुड से क्या कनेक्शन था और यह पूरा मामला क्या है?

दिशा सालियान कौन थीं?

दिशा सालियान सेलिब्रिटी पीआर और टैलेंट मैनेजर थीं। उनका जन्म कर्नाटक के उडुपी में हुआ था। वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वरुण शर्मा और ऐश्वर्या राय के लिए भी काम कर चुकी थीं। सितंबर 2020 में ऐश्वर्या राय की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें उनके साथ दिशा सालियान भी नजर आ रही थीं। यह फोटो कथित तौर पर फिल्म 'सरबजीत' के प्रमोशन की बताई जा रही थी। दिशा की मौत से कुछ वक्त पहले उनकी सगाई टीवी एक्टर रोहन रॉय के साथ हुई थी और दोनों जल्दी शादी करने वाले थे।

who was disha salian

दिशा की मौत कैसे हुई थी?

दिशा सालियान की मौत 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। वह 28 साल की थीं। उस वक्त पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल डेथ करार दिया था। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में सुसाइड की बात भी सामने आई थी, लेकिन उनकी मौत में किसी भी तरह की साजिश की बात को तब हुई जांच में सिरे से नकार दिया गया था। इसके छह दिन बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों मामलों की कड़ियां जोड़ी जाने लगी थीं।

यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सालों बाद बहन ने खोले राज, बोलीं- कुछ तो गड़बड़ थी...

disha salian death case repoen

दिशा सालियान की मौत की होगी CBI जांच

दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। दिशा के पिता ने उनकी मौत से जुड़े कई गंभीर सवाल उठाए थे।

  • दिशा सालियान के पिता की याचिका पर आदेश सुनाते हुए हाई कोर्ट ने 6 साल बाद इस केस की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि अक्टूबर, 2020 में दिशा की मौत को पुलिस ने आत्महत्या करार देते हुए इस मामले की जांच को बंद कर दिया था।
  • कहा गया था कि वह आर्थिक नुकसान और कई बातों के चलते डिप्रेशन में थीं, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया था और घटना के वक्त वह नशे में थीं।
  • साल 2025 में भी पुलिस की तरफ से यही कहा गया था कि इस पूरी घटना में किसी तरह की कोई साजिश के सुबूत नहीं मिले हैं।
  • दिशा के पिता ने पिछले साल इस मामले में हाई कोर्ट का रूख किया था और दावा किया था कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था और फिर उसकी हत्या की गई थी।
  • उन्होंने यह भी कहा था कि जानबूझकर कई बड़े लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने इस पूरे मामले में तथ्यों को छुपाया था।


यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत केस ने बदल दी थी रिया चक्रवर्ती की जिंदगी, बोलीं- मेरी वजह से पापा की नौकरी...


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।