श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने पेरेंट्स की शादी टूटने पर की खुलकर बात, पिता के जिंदगी में न होने पर ऐसा बीता बचपन

श्वेता तिवारी की गिनती टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में की जाती है। वह सालों से छोटे परदे का हिस्सा हैं और कई टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। उनकी बेटी पलक भी इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रही हैं और कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। । 'बिजली-बिजली' गाने से पॉपुलर हुईं पलक, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान और हॉरर-कॉमेडी फिल्म द भूतनी में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वह अपनी ओटीटी सीरीज 'लुक्खे' को लेकर चर्चा में हैं और इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इस सीरीज में उन्होंने अपने रोल को काफी चैलेंजिंग बताया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात की। पेरेंट्स की शादी टूटने से लेकर पिता के बिना बचपन बिताने तक, पलक के उनकी लाइफ से जुड़े कई पहलुओं पर बात की।
बचपन में कभी नहीं खली पिता की कमी
View this post on Instagram
पलक तिवारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके पेरेंट्स के अलग होने पर बात की। पलक जब बहुत छोटी थीं, तभी उनकी मां एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और पिता राजा चौधरी का तलाक हो गया था। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी और साल 2007 में लंबी कड़वाहट के बाद इनका तलाक हो गया था। श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए थे। पलक ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें बचपन में कभी पिता की कमी महसूस नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पिता का न होने उनके लिए कोई ऐसा मुद्दा नहीं रहा, जो उन्हें परेशान करे, उन्हें लाइफ में कुछ ऐसा मिसिंग जैसा फील नहीं हुआ, क्योंकि उनके पास मां,नानी और एक पूरा परिवार था। पलक ने बताया कि उनका नानी संग बॉन्ड काफी अच्छा है, क्योंकि श्वेता जब शूटिंग में बिजी रहती थीं, तो उनकी नानी ही उनका ख्याल रखती थीं। पलक का बॉन्ड श्वेता के साथ काफी अच्छा है। पलक ने यह भी बताया कि श्वेता ने कभी उन पर अच्छी लड़की बनने का दबाव नहीं डाला, वो हमेशा बस उन्हें खुश देखना चाहती थीं।
शादी को लेकर पलक ने कही थी यह बात
पलक कुछ दिन पहले यूट्यूबर रणवीर अल्लाहाबादिया के पॉडकास्ट में नजर आई थीं। यहां उन्होंने शादी के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उनका अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है। पलक ने यह भी कहा था कि उनके आस-पास की शादियां कुछ खास कामयाब नहीं हुईं। ऐसे में उनके पास ऐसी कोई ठोस वजह नहीं है, जिसके चलते उन्हें लगे कि शादी करनी चाहिए।
'लुक्खे' की कहानी आई बेहद पसंद
View this post on Instagram
वेब सीरीज 'लुक्खे' को लेकर पलक ने कहा था कि वो अब ऐसे रोल करना चाहती हैं, जो अलग हों और जिनके जरिए वो खुद को साबित कर पाएं। उन्होंने बताया कि इस सीरीज की कहानी ने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया था और इसका ऑडिशन देते वक्त वो काफी इमोशनल भी हो गई थीं और उन्होंने तय कर लिया था कि वो इस रोल को करना चाहती हैं। बता दें कि यह वेब सीरीज आज यानी 8 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
यह भी पढ़ें- क्या कियारा आडवाणी ने की 'टॉक्सिक' में यश संग इंटीमेट सीन हटाने की डिमांड? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब
श्वेता तिवारी ने टीवी इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है और अब पलक तिवारी भी अपनी जगह बनाने में लगी हैं और फैंस उन्हें बेहद प्यार भी देते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Palak Tiwari
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।