संघर्ष से भरा रहा Zeenat Aman का जीवन , शादी की मगर उसका सुख कभी नहीं मिला
-1782229168231.webp)
बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्हें अपने दौर का ट्रेंड सेटर कहा जा सकता है। अपनी अदाकारी से उन्होंने न केवल सभी का दिल जीता है, बल्कि सफलता के नए आयाम स्थापित किए। इनमें जीनत अमान का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। 1970 और 1980 के दशक में जीनत अमान अपनी खूबसूरती, ग्लैमर और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती थीं। हालांकि, पर्दे पर हमेशा मुस्कुराती नजर आने वाली जीनत अमान की निजी जिंदगी उतनी आसान नहीं रही, जितनी बाहर से दिखाई देती थी।
स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचीं जीनत अमान
जीनत अमान ने अपने फिल्मी करियर में वह मुकाम हासिल किया, जिसका सपना हर कलाकार देखता है। उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों पर राज किया। उस दौर में उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए उत्सुक रहते थे।
जीनत ने हिंदी सिनेमा में एंट्री की तो वह मॉडर्न और सेल्फडिपेंडेंट एक्ट्रेस की नई छवि पेश की। यही वजह थी कि वे लाखों युवाओं की पसंद बन गईं। शोहरत, पैसा और सफलता उनके कदम चूम रहे थे, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में सब कुछ वैसा नहीं था जैसा लोग समझते थे।
यह भी पढ़ें- जीनत अमान की बाल-बाल बची जान, सांस लेना हुआ मुश्किल, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
निजी जीवन में झेलीं कई चुनौतियां
फिल्मी दुनिया में अपार सफलता हासिल करने के बावजूद जीनत अमान का व्यक्तिगत जीवन कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा। जीनत अमान ने अभिनेता मजहर खान से शादी की थी। शुरुआत में दोनों का रिश्ता काफी अच्छा माना जाता था। फैंस को भी यह जोड़ी बेहद पसंद थी और लोगों को लगता था कि दोनों एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
लेकिन समय के साथ उनके वैवाहिक जीवन में कई समस्याएं सामने आने लगीं। शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। हालांकि, जीनत अमान ने हमेशा अपने निजी जीवन को लेकर ज्यादा खुलकर बात नहीं की, लेकिन समय-समय पर दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने संकेत जरूर दिए कि वैवाहिक जीवन में उन्हें वह सुकून और खुशी नहीं मिली जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी।
पति की बीमारी और निधन ने दिया बड़ा सदमा
जीनत अमान के जीवन में सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उनके पति मजहर खान गंभीर बीमारी के शिकार हो गए। इस कठिन समय में उन्होंने अपने परिवार का पूरा साथ दिया और हर जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की। हालांकि, बाद में मजहर खान का निधन हो गया, जिसने जीनत अमान को भीतर तक झकझोर दिया। पति को खोने का दुख उनके लिए बेहद बड़ा था। इस घटना ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया।
पति के निधन के बाद जीनत अमान के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी उठाने की थी। उन्होंने इस जिम्मेदारी से कभी मुंह नहीं मोड़ा, मगर शोहरत के पीछे छिपा उनका दर्द भी समय-समय पर छलकता रहा। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
