Sanam Puri Wedding: सिंगर सनम पुरी ने गर्लफ्रेंड जुचोबेनी तुंगोए से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

Sanam Puri Wedding: मशहूर सिंगर सनम पूरी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जुचोबेनी तुंगोए से शादी रचाई है। शादी सेरेमनी में दोनों के परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए। बता दें कि सिंगर ने 11 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ क्रिश्चियन व्हाइट वेडिंग थीम बेस्ड शादी की है, जिसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
एक वीडियो में सनम परिवार और करीबी सदस्यों की मौजूदगी में अपने वजन दोहराते नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीरें और वीडियो देखते ही सनम के फैंस और चाहने वालों ने सिंगर को जिंदगी के नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
View this post on Instagram
सनम से 6 साल छोटी हैं जुचोबेनी
बता दें कि सिंगर ने पिछले साल 11 मार्च को जुचोबेनी संग सगाई की थी। आपको ये भी बता दें सिंगर जहां 31 साल के हैं तो उनकी गर्लफ्रेंड उनसे 6 साल छोटी हैं। वहीं शादी की लुक्स की बात करें तो जुचोबेनी व्हाइट कलर के शीन वेडिंग गाउन में काफी खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं सनम ब्लैक कलर के टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः अनुष्का शेट्टी से लेकर नयनतारा तक, ये हैं साउथ इंडिया की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस
View this post on Instagram
सनम एक बेहतरीन सिंगर हैं। सनम पुरी को उनके सुपरहिट इश्क बुलावा और धत तेरी की जैसे गानों के लिए जाना जाता है। वह पॉप रॉक बैंड के प्रमुख सिंगर भी हैं। वहीं जुचोबेनी के बारे में बात करें तो वह भी पेशे से सिंगर हैं। इसके अलावा वह मॉडलिंग भी करती हैं।
इसे भी पढ़ेंः 'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस Anushka Shetty हैं करोड़ों की मालकिन, जानें उनकी लग्जरी लाइफ के बारे में
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।