Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:08 AM IST

शाहरुख खान अमीरी की इस लिस्ट में बने बादशाह, बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को पीछे छोड़कर हासिल की बड़ी कामयाबी

Shahrukh Khan Harun Rich List 2025: शाहरुख खान ने नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद एक और इतिहास रच दिया है। M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में किंग खान शामिल हो गए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड के बादशाह की नेटवर्थ अब 1.4 बिलियन डॉलर यानी 12490 करोड़ रुपये है।
Updated:- 2025-10-01, 20:14 IST
image

शाहरुख खान ने नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। किंग खान ने हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 में अपनी जगह बना ली है। इतना ही नहीं, बॉलीवुड के बादशाह अब बिलेनियर बन गए हैं। इंडस्ट्री में 33 साल बिताने के बाद अब उन्होंने बिलेनियर क्लब ज्वॉइन कर लिया है। उनकी नेटवर्थ अब पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। इस लिस्ट में वह किस नंबर पर हैं, किन-किन बड़े सितारों को उन्होंने पीछे छोड़ा है और अब उनकी नेटवर्थ कितनी हो गई है, चलिए जानते हैं।

दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बने शाहरुख खान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Dadlani Gurnani (@poojadadlani02)


हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, शाहरुख खान की नेटवर्थ अब बिलियन में पहुंच गई है। उनकी नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर यानी 12490 करोड़ रुपये पहुंच गई है। बता दें कि पिछले साल यानी कि साल 2024 में एक्टर की नेटवर्थ 870 मिलियन डॉलर बताई जा रही थी। ऐसे में इस साल उनकी नेटवर्थ में काफी इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने टॉप किया है और उनकी नेटवर्थ 9.55 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, बात अगर एक्टर्स की करें तो शाहरुख खान नंबर 1 पर हैं। टेलर स्विफ्ट, सेलेना गोमेज और टॉम क्रूज को पीछे छोड़कर किंग खान ने यह मुकाम हासिल किया है। बात अगर सेलेब्स की करें तो शाहरुख खान के बाद 7,790 करोड़ रुपए के साथ जूही चावला और उनका परिवार दूसरे नंबर पर है।

शाहरुख खान बिलेनियर क्लब में हुए शामिल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Dadlani Gurnani (@poojadadlani02)


नेटवर्थ में जबरदस्त इजाफे के बाद शाहरुख खान अब बिलेनियर क्लब में शामिल हो गए हैं। शाहरुख खान एक्टिंग के अलावा, ब्रांड एंडोसमेंट और प्रोडक्शन हाउस से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। शाहरुख खान रेड चिलीज प्रोडक्शन, वीएफएक्स स्टूडियो और कोलकाता नाइट राइडर्स के भी मालिक हैं। मुंबई में 200 करोड़ के मन्नत के अलावा दुबई में उनका एक आलीशान बंगला जन्नत है। इसके अलावा भी किंग खान के पास कई महंगे घर, ऑडी, मर्सडीज, बीएमडब्ल्यू, रॉल्स रॉयस जैसी गाड़ियां, घड़ियां और लग्जरी आइटम्स की लंबी लिस्ट है।

यह भी पढ़ें- 71st National Film Awards 2025: शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, प्राइज मनी में 2 लाख की जगह क्यों मिलेंगे सिर्फ 1 लाख रुपये? विनर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें

शाहरुख खान फिल्म किंग में आने वाले हैं नजर

शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म चेड चिलीज के बैनर तले बन रही है और फिल्म में शाहरुख खान के अलावा, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और किंग खान के नए लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- जब सिक्योरिटी गार्ड ने मन्नत के बाहर से शाहरुख खान को दिया था भगा, सालों बाद डायरेक्टर ने शेयर किया 90 के दशक के सुपरहिट गाने की शूटिंग से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

 

शाहरुख खान आपको कितने पसंद हैं हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।