बुक लॉन्च से लेकर जरूरतमंदों को पैसे बांटने तक इन बातों को लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं शाहरुख की लाडली सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने हाल ही में एक बुक लॉन्च इवेंट में शिरकत की। इससे पहले वह कई सारे कारणों से सुर्खियों में रह चुकी हैं। सुहाना की तारीफ में शाहरुख ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है।
Updated:- 2023-08-18, 18:30 IST
shahurkh khan daughter suhana khana

यूं तो स्टार किड्स हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, लेकिन शाहरुख खान की लाडली सुहाना इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। सुहाना खान जल्द ही इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। सुहाना 'द आर्चीज' से इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उनके काफी फॉलोअर्स भी हैं। वैसे तो शाहरुख खान की बेटी होना ही सुहाना को लाइमलाइट में बनाए रखता हैं लेकिन आपको बता दें कि कई और वजहों से भी सुहाना सुर्खियों में आ चुकी हैं। हाल ही में ही हुए बुक लॉन्च इवेंट के अलावा, ऐसी कई बाते हैं, जिनके चलते सुहाना चर्चा में आईं। आइए जानते हैं।

सुहाना खान ने की बुक लॉन्च इवेंट में शिरकत

सुहाना खान ने हाल ही में एक बुक लॉन्च इवेंट में शिरकत की। जिसमें उनके ग्रेस और एलिगेंस ने काफी सुर्खियां बटोरी। सुहाना खान की तारीफ में गौरी खान और शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। शाहरुख ने सुहाना पर गर्व महसूस करते हुए उनकी तारीफ में काफी कुछ लिखा और गौरी को सुहाना की परवरिश और संस्कारों के लिए शुक्रिया भी कहा। इसके साथ ही उन्होंने अपने वक्त को भी याद किया।

जरूरतमंदों को पैसा बांटने के लिए सुर्खियों में आईं सुहाना

suhana khana and srk

कुछ दिनों पहले सुहाना खान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह जरूरतमंदों को पैसे देते हुए नजर आ रही थीं। सुहाना, गौरी खान के साथ कहीं पर स्पॉट हुई थीं और यहां कुछ जरूरतमंदों को वह 500-500 रूपये देते हुए दिखी थीं। जिसके बाद लोगों ने उनकी दरियादिली की काफी तारीफ की थी।

जब कॉस्मेटिक ब्रांड की एम्बेसडर बनीं सुहाना

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

कुछ महीनों पहले सुहाना एक कॉस्मेटिक ब्रांड की एम्बेसडर बनी थीं। डेब्यू से पहले ही इतना बड़ा ऑफर मिलने के चलते भी सुहाना ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस मौके पर भी सुहाना की एलिगेंस को लोगों ने काफी पसंद किया था। शाहरुख ने तब भी बेटी की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ा था।

यह भी पढ़ें- #AskSrk: Jawan मूवी में है एक बहुत ही खास संदेश, शाहरुख खान ने इस बात का खुद किया खुलासा

अमिताभ के नाती संग अफेयर को लेकर चर्चा में आईं सुहाना

सुहाना खान अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा संग अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। कुछ महीने पहले, फैशन डिजाइनर तान्या श्राफ के बर्थडे पार्टी से निकलते समय अगस्त्य नंदा, सुहाना खान को फ्लाइंग किस देते हुए दिखे थे। यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें- Viral Video: सुहाना खान समेत इन स्टार्स के वायरल वीडियोज जीत चुके हैं फैंस का दिल

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।