Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:16 AM IST

सलमान खान के रक्षाबंधन वीडियो में दिखी ऐसी पेंटिंग, सोशल मीडिया पर लोग बोले- 'ये सच में भारत की मिसाल हैं'

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने सोशल मीडिया पर राखी सेलिब्रेशन की झलक दिखाई, जिसमें राखी सेलिब्रेशन के साथ-साथ एक और चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
Updated:- 2026-08-29, 11:56 IST
image

सलमान खान का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर किसी भी छोटी सी बात का चर्चा में आ जाना कोई नई बात नहीं है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब रक्षाबंधन के मौके पर उनकी बहन अर्पिता खान ने उन्हें राखी बांधी। उन्होंने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्पिता तरीके से सलमान की आरती करती हैं और इसके बाद उन्हें राखी पहनाती हैं, लेकिन इस बार राखी के साथ-साथ वीडियो के बैकग्राउंड ने पूरी कहानी को एक अलग रंग दे दिया। दरअसल, जिस दीवार के सामने राखी बांधी जा रही थी, वहां एक पेंटिंग नजर आ रही थी जो ईसा मसीह की थी। इसमें मशहूर 'द लास्ट सपर' की झलक थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तस्वीर को तुरंत नोटिस किया और इसके बाद जैसे पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ ही आ गई। यूजर्स वीडियो को देखने के बाद क्या राय दे रहे हैं, आइए इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देते हैं।

पीछे नजर आई ईसा मसीह की पेंटिंग

वीडियो में सलमान और अर्पिता के पीछे दीवार पर ईसा मसीह की पेंटिंग देखने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है। कुछ यूजर्स ने इसे बेहद प्यारा पल बताते हुए कहा कि "हिंदू-मुस्लिम, सिख-इसाई, सब भाई-भाई का असली मतलब कोई हमेशा बताता है, तो वह सिर्फ सुपरस्टार सलमान खान हैं।

इसे भी पढ़ें- राखी ऐड विवाद के बीच Kriti Sanon ने बहन के साथ सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन, ट्रोलर्स पर कसा तंज

  • एक यूजर ने लिखा कि “वह हमेशा से ही खुलकर सेक्युलर विचार रखने वाले व्यक्ति रहे हैं, कोई भी उनके हर धर्म के प्रति उनके सम्मान पर शक नहीं कर सकते, और यह बात साफ दिखती भी है।’’
  • वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हो सकता है कि 'बहुत से लोगों को यह बात पसंद न आए, लेकिन मुझे यह देखना अच्छा लगता है। आप किसी धर्म को लेकर भेदभाव की भावना नहीं रखते।

Salman Khan Rakhi Video

अर्पिता और सलमान का लुक भी रहा चर्चा में

वीडियो में अर्पिता सफेद रंग का प्रिंटेड कुर्ता और उसके साथ मैचिंग दुपट्टा पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों को खुला रखा था और उनका पूरा लुक काफी सिंपल था। वहीं दूसरी ओर सलमान खान ऑरेंज टी-शर्ट, जींस और ब्लैक काउबॉय हैट में नजर आए। दोनों का लुक सिंपल राखी सेलिब्रेशन जैसा लगा।

Salman Khan Raksha Bandhan Video

काम की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से चर्चा में थी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें- 'संस्कृति दिल में होती है, नेकलाइन में नहीं...', राखी ऐड पर ट्रोलिंग के बाद कृति सेनन का दो टूक जवाब

निष्कर्ष इसे देखने के बाद आप समझ गए होंगे कि सलमान खान के फैंस ने कमेंट्स में उनकी सोच और सभी धर्मों के प्रति सम्मान की सराहना की है। उनके इस स्वभाव की वजह से ही उनके फैंस उन्हें इतना प्यार देते हैं। 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- arpita khan insta

FAQ
क्या राखी पर सलमान खान ने बैकग्राउंड वाली पेंटिंग खुद बनाई है?
कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे पक्की जानकारी के तौर पर नहीं कहा जा सकता।
क्या सलमान खान 'बिग बॉस' का नया सीजन होस्ट करेंगे?
हां, सलमान खान के 'बिग बॉस' के नए सीजन को होस्ट करने की उम्मीद है। शो के सितंबर 2026 में शुरू होने की चर्चा है।
सलमान खान कौन सा धर्म मानते हैं?
उनका कहना है कि उनके पिता मुस्लिम हैं और माता हिंदू हैं, इसलिए वे खुद को हिंदू और मुस्लिम दोनों तथा भारतीय मानते हैं।  
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।