Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:11 AM IST

'मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो....', गोविंदा ने पत्नी सुनीता को दी थी यह वॉर्निंग; महीनों से सुर्खियों में है कपल के बीच का विवाद

गोविंदा और सुनीता का रिश्ता लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहा हैं। हाल ही में सुनीता के एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि गोविंदा ने उनसे साफ शब्दों में कहा था कि वो जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल न करें। बता दें कि सुनीता, गोविंदा के बारे में कई चौंकाने वाले कमेंट्स कर चुकी हैं।
Updated:- 2026-05-11, 15:03 IST
govinda asked wife sunita ahuja to not use his name to move ahead in life

90 के दशक के पॉपुलर एक्टर गोविंदा लंबे समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें लोगों की जुबान पर हैं, वहीं सुनीता भी कई बार गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के इल्जाम लगा चुकी हैं। लगभग एक साल से भी ज्यादा वक्त से कपल का रिश्ता हेडलाइंस में है। हाल ही में सुनीता, कृष्णा के शो लाफ्टर शेफ 3 में नजर आई थीं और यहां भी वो गोविंदा पर तंज कसती नजर आई थीं। यहां उन्होंने साल 2024 की फायरिंग वाली घटना का भी जिक्र किया था। गोविंदा की पत्नी सुनीता सेलिब्रिटी कुकिंग रियलिटी शो में अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ हिस्सा लेने वाली हैं। इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सुनीता ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि गोविंदा ने सुनीता को चेतावनी दी थी कि वह उनके नाम का इस्तेमाल न करें। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

आगे बढ़ने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो...

sunita ahuja talks about govinda extra marital affair rumours

गोविंदा जल्द ही बेटी टीना आहूज के साथ ZEE5 के सेलिब्रिटी कुकिंग शो में नजर आने वाली हैं। एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत में उन्होंने कहा कि वो खुद की पहचान बनाना चाहती हैं और इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने ये भी कहा कि गोविंदा ने उनसे सीधे शब्दों में कहा है कि वो उनके नाम का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा, "मेरे आदर आदरणीय पति गोविंदा ने मुझसे कहा, आगे बढ़ो और काम करो लेकिन जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल मत करों।" बता दें कि गोविंदा की पत्नी सुनीता यूं तो कई रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट आ चुकी हैं, लेकिन यह पहली बार है जब वह बतौर कंटेस्टेंट किसी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।

पैसा जरूरी है, प्यार नहीं...

सुनीता पिछले काफी वक्त से कभी सीधे शब्दों में तो कभी घुमा-फिराकर अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात कर रही हैं। इस बातचीत में जब उनसे पूछा कगया कि क्या वो रियलिटी शोज करने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने बेबाकी से कहा, "पिछले 2 सालों में मैं यह समझ चुकी हूं कि प्यार जरूरी नहीं है...पैसा जरूरी है, मैं 40 साल प्यार करके देख लिया, इसलिए अब जो भी काम करूंगी वो पैसे के लिए करूंगी और मैं कोई भी शो करने के लिए बिल्कुल तैयार हूं।"

यह भी पढ़ें- 'आजकल की लड़कियों को शुगर डैडी...', गोविंदा के 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर' पर पत्नी सुनीता ने तोड़ी चुप्पी; बच्चों को लेकर कही बड़ी बात

हाल ही में कसा था गोविंदा पर तंज


गोविंदा की पत्नी सुनीता हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर पहुंची, जहां सालों की नाराजगी भुलाकर उन्होंने भांजे कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा को गले लगाया। यहां भी उन्होंने गोविंदा पर तंज कसा। बता दें कि साल 2024 में गोविंदा को मुंबई स्थित घर में गलती से गोली लग गई थी। बात में उनकी टीम की तरफ से स्टेटमेंट दिया था कि गोविंदा उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे और गलती से रिवॉल्वर गिर गई और गोली चल गई। इस घटना पर चुटकी लेते हुए सुनीता ने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के लेटेस्ट एपिसोड में कश्मीरा से कहा, "कश्मीरा, मैं तुम्हें एक बात बताना चाहती हूं कि जो आदमी अपनी पत्नी की इज्जत करता है....वही असली होरी होता है....फिर जब 'अंखियों से गोली मारता है' और फिर जहां 'तीसरी पार्टी' में चला जाता है, तो फिर घुटनों में गोली मारे..."

 

यह भी पढ़ें- गोविंदा-सुनीता आहूजा के रिश्ते की इस करीबी शख्स ने खोली पोल! क्या वाकई टूटने वाली है कपल की शादी?


गोविंदा और सुनीता आहूजा लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ सुनीता, गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं और उन पर बच्चों को सपोर्ट न करने का इल्जाम लगा चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ गोविंदा और सुनीता के तलाक की बातें भी चर्चा में रहती हैं। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।