ऋषि कपूर की फिल्म से ये एक्ट्रेस रातों-रात बनी स्टार, फिर भी कहलाईं हिट फिल्म की फ्लॉप हीरोइन

70 के दशक में इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन से छाने वाली कई एक्ट्रेस ऐसी रहीं जिनकी किस्मत में उनका एक्टिंग की दुनिया में कुछ खास साथ नहीं दिया। इस आर्टिकल में आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 13 साल में एक नहीं बल्कि कुल 40 फिल्में की। उसके बाद वह धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से गायब हो गई। इस एक्ट्रेस के चुलबुले अदाएं और सांवली सलोनी हसीना को देख फिल्ममेकर्स इंप्रेस होकर उनके साथ काम करना चाहते थे। ये हसीना रातों-रात इंडस्ट्री के मशहूर सितारों में शुमार हो गई थी। लेकिन इसके बावजूद उन्हें हिट फिल्मों की फ्लॉप हिरोइन का टैग मिला। चलिए जानते हैं ऋषि कपूर की फिल्म में काम करने वाली काजल किरण के बारे में।
इस तरह से रखा काजल से फिल्मी दुनिया में कदम
एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए लाखों लोग सपनों की नगरी की रुख करते हैं। पढ़ाई के दौरान काजल ने दोस्तों के कहने पर कुछ फोटोशूट करवाएं और कई कास्टिंग डायरेक्टर को भेज करती थी। यह सिलसिला कई वर्षों तक चलता रहा है। कुछ समय के बाद काजल की मुलाकात फिल्म डायरेक्टर नासिर हुसैन से हुई, जो उनसे काफी इंप्रेस हुए। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया था।
इसे भी पढ़ें- जब अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं करना चाहती थीं बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस, जानिए वजह
साल 1977 में बड़े पर्दे पर पहली बार नजर आई थी एक्ट्रेस
70 से 90 के दशक में बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने वाले कई ऐसे एक्ट्रेस और एक्टर ऐसे हैं जिन्होंने पॉपुलैरिटी न मिलने की वजह से फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। बता दें कि ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की सांवली-सलोनी हसीना काजल किरण ने किया। फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' में नजर आने वाली हसीना बॉलीवुड की दुनिया से ताल्लुक नहीं रखती थी। इसके बाद भी उन्होंने यहां एंट्री ली और कई फिल्मों में काम किया। नासिर हुसैन की फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' में काजल और ऋषि कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद से एक्ट्रेस फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन गई थी। हम किसी से कम नहीं को क्लासिक फिल्म का दर्जा मिला।
इन फिल्मों में काजल ने किया काम
साल 1980 में 'मांग भरो सजना' फिल्म में काजल किरण ने गीता सिन्हा के किरदार को निभाया था। इस फिल्म में रेखा, जितेंद्र और मौसमी चटर्जी जैसे कलाकारों ने काम किया था। यह फिल्म साल 1980 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में शामिल हुई थी। इसके अलावा काजल ने 'सबूत', 'हमसे बढ़कर कौन', 'हमसे है जमाना' जैसी कई फिल्मों में काम किया। लेकिन इसका काजल के करियर को किसी भी प्रकार की सफलता नहीं मिली और आगे चलकर उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिला।
इसे भी पढ़ें- इस हिट फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने छोड़ी अपनी ‘हीरो’ वाली इमेज, जानिए क्यों
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- IMDB
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।