Moushumi Chatterjee: 10 वीं क्लास में हुई शादी, 18 साल की उम्र में बनीं मां, जानें फिल्मों में कैसे बनाई अपनी पहचान

Moushumi Chatterjee: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और बीजेपी नेता मौसमी चटर्जी 70-80 के दशक की फेमस एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। अभिनेत्री न केवल हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है। बल्कि वह बंगाली सिनेमा में भी काफी चर्चित और मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। बता दें, मौसमी का जन्म 26 अप्रैल 1948 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने बहुत बहुत ही कम उम्र में शादी कर ली थी। कुछ सालों के बाद महज 18 साल की उम्र में अभिनेत्री मां भी बन गई थी। उनही दो बेटियां मेघा और पायल थीं। कुछ सालों पहले मौसमी की बेटी पायल का बेहद कम उम्र में निधन हो गया था। इसके अलावा, बहुत कम लोग ही मौसमी चटर्जी के बारे में ये जानते हैं कि उनका असली नाम इंदिरा चटर्जी है। एक बंगाली फिल्म के डायरेक्टर ने उनका नाम बदलकर मौसमी कर दिया था। तो चलिए ऐसे ही मौसमी चटर्जी के बारे में कुछ इंटरेस्टिंग किस्से जान लेते हैं।
15 साल की उम्र में मौसमी चटर्जी की हो गई थी शादी
View this post on Instagram
मौसमी चटर्जी ने 15 साल की उम्र में ही प्रोड्यूसर जयंत मुखर्जी से शादी की थी। उस समय वह 10वीं क्लास में ही पढ़ रही थी। फिर तीन सालों के बाद यानी की 18 साल की उम्र में वह मां भी बन गई थी। बात उनके फिल्मी करियर की करें तो मौसमी ने 10 साल की उम्र में 1967 की बंगाली फिल्म 'बालिका बधू' से अभिनय की शुरुआत की थी। यह फिल्म भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि में बाल विवाह के मुद्दे पर आधारित थी।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्शन करते दिखीं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल
मौसमी चटर्जी का किस एक्टर के साथ था अफेयर?

मौसमी चटर्जी शायद पहली ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका किसी भी स्टार्स के साथ कोई अफेयर नहीं रहा है। वह कभी भी इन मामलों में खबर में नहीं आई। हालांकि, एक बार उनका नाम एक्टर संजीव कुमार और विनोद मेहरा ,फारूक शेख और जितेंद्र के साथ जोड़ा गया था। पर, यह सब बाद में बिल्कुल गलत साबित हुई। ऐसा कुछ भी नहीं था। बल्कि, लोग उनके चुलबुले व्यवहार की वजह से ऐसा सोच लिया करते थे। उस दौर में मौसमी चटर्जी फिल्मों की शूटिंग के दौरान सेट पर बिल्कुल टेंशन फ्री रहा करती थीं। साथ ही लोगों को हंसाती रहती थीं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मौसमी ने विनोद मेहरा के साथ 10 फिल्मों में काम किया था। वहीं, अभिनेत्री ने संजीव कुमार के साथ ‘इतनी सी बात’, ‘अंगूर’ और ‘स्वयंवर’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में की हैं। फैंस मौसमी चटर्जी को विनोद और संजीव दोनों के साथ पसंद किया करते थे।
इसे भी पढ़ें- बनना चाहती थीं डॉक्टर बन गई एक्ट्रेस, जानें पूनम ढिल्लों के करियर से जुड़ी खास बातें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।