Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:06 PM IST

रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, इनसे पहले ये स्टार्स भी ले चुके हैं 'डिजिटल डिटॉक्स'

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से 'डिजिटल डिटॉक्स' लेने का फैसला किया है, क्योंकि उन्हें ऑनलाइन शोर और लगातार अपडेट रहने से भारीपन महसूस हो रहा था।
Updated:- 2026-05-20, 11:27 IST
image

आज के समय में सोशल मीडिया जहां स्टार्स को अपने फैंस से सीधे जोड़ता है, वहीं लगातार मिलने वाली लाइमलाइट, ट्रोलिंग और वर्चुअल लाइफ स्ट्रेस कई बार थका भी देता है। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी इंटरनेट की इस चकाचौंध से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का एक बड़ा फैसला किया है। रिया ने अपने फैंस के साथ एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर करते हुए यह जानकारी दी है कि वह अब डिजिटल डिटॉक्स अपना रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके अलावा और भी स्टार्स हैं, जिन्हों पहले ऐसा फैसला किया है। जानते हैं इस लेख के बारे में...

सोशल मीडिया छोड़ने पर क्या बोलीं रिया चक्रवर्ती?

रिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, "पिछले कुछ समय से मैं खुद को थोड़ा मिस कर रही हूं। यह ऑनलाइन शोर, रील्स को स्क्रॉल करना और हर पल अपडेट रहना, अब उम्मीद से ज्यादा भारी महसूस होने लगा है।"

1 - 2026-05-20T104734.410

वह अब हर खूबसूरत पल को कैमरे में कैद करने के बजाय, बिना किसी दिखावे के शांति से जीना चाहती हैं। उन्होंने लिखा, "मैं कुछ समय के लिए पीछे हट रही हूं, ताकि रफ्तार धीमी कर सकूं, थोड़ा गहरी सांस ले सकूं और जो असली है उससे दोबारा जुड़ सकूं। पोस्ट किए गए पलों के मुकाबले असल में जिए गए पलों को चुन रही हू।"

इसे भी पढ़ें -इस वीकेंड OTT पर तहलका मचाने आ रही है 'Jetlee', नोट कर लें रिलीज डेट

किन लोगों ने उठाया है पहले भी यह कदम?

आमिर खान ने साल 2021 में अपने जन्मदिन के ठीक बाद अचानक सोशल मीडिया छोड़ने का एलान कर सबको चौंका दिया था। हालांकि, उन्होंने आधिकारिक तौर पर यह कहा था कि वे अपनी फिल्मों और काम पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। 

2 - 2026-05-20T104739.508 

फातिमा सना शेख भी सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव से अछूती नहीं रही हैं। उन्हें कई बार उनके पहनावे, तस्वीरों और पर्सनल लाइफस्टाइल चॉइसेज को लेकर इंटरनेट पर ट्रोल किया गया। ऐसे में फातिमा ने समय-समय पर सोशल मीडिया से कई बार ब्रेक लिया। 

'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2020 में इंटरनेट पर बढ़ती कड़वाहट से परेशान होकर अपने ट्विटर अकाउंट को हमेशा के लिए डीएक्टिवेट कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें -Maa Behen On OTT: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार माधुरी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी, जानें कब और कहां देख सकेंगी आप?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।