सुशांत राजपूत केस में नया मोड़, Rhea Chakraborty के फ्रीज हुए बैंक अकाउंट्स अब होंगे एक्टिव

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को एक बड़ी लीगल जीत मिली है। शनिवार को स्पेशल एनडीपीएस (NDPS) कोर्ट ने रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के बैंक खातों को डीफ्रीज करने को आदेश दे दिए हैं। कोर्ट का मानना है कि साल 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कार्रवाई के दौरान कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया, जिनके आधार पर केस खारिज कर दिया गया है।
आखिर क्यों मिली रिया को राहत?
अदालत ने अपने आदेश में यह सफ कर दिया है कि किसी भी संपत्ति या बैंक खाते को फ्रीज करने के लिए कानून के तहत तय प्रक्रियाओं का पालन करना जरूरी है। कोर्ट ने कहा, "अधिनियम की धारा 68F की उप-धारा (2) यह प्रावधान करती है कि यदि जांच एजेंसी किसी खाते को फ्रीज करती है, तो उसे 30 दिनों के अंदर कॉम्पिटेंट अथॉरिटी से इसका वेरिफिकेशन कराना होता है। इस मामले में, एनसीबी ने ऐसा कोई वेरीफिकेशन नहीं किया था। कोर्ट ने माना कि सही कानूनी प्रक्रिया की कमी में इन अकाउंट को अब और ज्यादा समय तक रोक कर रखना सही नहीं है।
रिया और शौविक के वकील अयाज खान और जहरा चरानिया ने कोर्ट से कहा कि उनके मुवक्किलों के अकाउंटट को फ्रीज करते समय सही प्रोसेस को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। डिफेंस का कहना था कि बिना समय पर मंजूरी लिए की गई यह कार्रवाई कानून की नजर में गलत है। दूसरी ओर प्रॉसीक्यूशन ने इस अर्जी का कड़ा विरोध किया।
इसे भी पढ़ें -'खलनायक रिटर्न्स' का टीजर रिलीज, 33 साल बाद 'बल्लू' बनकर लौटे संजय दत्त, एक्ट्रेस के नाम से क्यों नहीं उठा पर्दा?
लीगल प्रोसेस को अनदेखा करना पड़ा भारी
कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि कानून की टाइम लीमिट और प्रोसेस की अनदेखी नहीं की जा सकती। अदालत के अनुसार, चूंकि अधिनियम के तहत जरूरी वेरिफिकेशव आदेश पारित नहीं किया गया था, इसलिए खातों को फ्रीज रखने का कोई ठोस आधार नहीं रह जाता।
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती को सितंबर 2020 में ड्रग्स से जुड़े आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। करीब 28 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली थी और तभी से उनके बैंक खाते भी फ्रीज थे।
इसे भी पढ़ें -'चमकीला' के सेट पर परवान चढ़ा था राघव-परिणीति का प्यार, चोरी-छिपे गुरुद्वारे में करते थे मुलाकात
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।