Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:16 PM IST

प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी बरेली में क्यों नहीं किया गया था उनका स्वागत?

प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में खूब नाम कमाया है। एक्ट्रेस ने एक वक्त पर मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता, लेकिन इसके बाद भी उनके खुद के होमटाउन बरेली में उनका स्वागत नहीं किया गया था। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने किया। आइए जानें, आखिर क्यों मिस वर्ल्ड बनने पर प्रियंका का स्वागत नहीं किया गया था?
Updated:- 2025-03-03, 12:02 IST
priyanka chopra was not welcomed in hometown bareilly after becoming miss world mother madhu reveals

प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबर स्टार बन चुकी हैं। हॉलीवुड में भी एक्ट्रेस ने काफी नाम कमाया है। एक्ट्रेस ने साल 2000 में फिल्मी दुनिया में एंट्री की थी। प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता हुआ है। एक्ट्रेस ने जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता, तब उनका उनके होमटाउन में ही स्वागत नहीं किया गया। इस बात का खुलासा उनकी मां मधु चोपड़ा ने किया था। आइए जानें, आखिर क्यों मिस वर्ल्ड बनने के बाद बरेली में प्रियंका चोपड़ा का स्वागत नहीं किया गया था?

यह भी देखें- Priyanka Chopra के जीवन के संघर्षों की कहानी

बरेली में ही नहीं किया गया स्वागत

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मधु चोपड़ा ने हाल ही में 'लहरें रेट्रो' को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा के शुरुआती करियर पर बात की। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर बरेली में ही उनका स्वागत नहीं किया गया था। 

स्टेट मशीनरी ने कहा नारी शोषण

मधु चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड बनने पर प्रियंका का स्वागत ना होने पर कहा, "मिस वर्ल्ड बनने पर बरेली में प्रिंयका का जो स्वागत हुआ, वह बिल्कुल अच्छा नहीं था। स्टेट मशीनरी ने इसे नारी शोषण बताया और कहा कि हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। मिस वर्ल्ड तो ऐसी चीज है कि वह जिस शहर से भी ताल्लुक रखती हो, उस शहर को ही उसका स्वागत करना होता है। भले ही वह किसी छोटे गांव से ही क्यों ना आती हो, उसे उस जगह पर स्वागत के लिए जाना ही होता है।"

सीएम के ऑफिस से मिला था निर्देश 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मधु चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि वह बरेली जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें सीएम से इसके खिलाफ निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि वे प्रियंका चोपड़ा को वहां नहीं बुला सकते। यह कानून-व्यवस्था का मुद्दा है। इससे मधु चोपड़ा बहुत ही दुखी थीं। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने प्रियंका का आत्म-विश्वास कभी गिरने नहीं दिया। 

हिट-मी खिलौने जैसी हैं प्रियंका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा की मां ने कहा, "प्रियंका के पास हिट-मी नाम का खिलौना था। उसके पास प्लास्टिक का खिलौना था, जिसे आप हिट करो और वो फिर से खड़ा हो जाता है। प्रियंका भी उसी की तरह है। वह हर तरह की स्थिति का सामना डटकर करती हैं।"

यह भी देखें- Happy Birthday Priyanka: प्रियंका चोपड़ा का फिटनेस सीक्रेट हैं ये एक्‍सरसाइज और डाइट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:her zindagi/Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।