'दोनों की एक साथ फोटो क्लिक न करें', जब अफेयर छुपाने के लिए सनी देओल-डिंपल कपाड़िया ने फोटोग्राफर्स से कही थी ये बात

80 के दशक में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर अपना रिश्ता नहीं स्वीकारा। हाल ही में एक फोटोग्राफर ने बताया कि उन्हें हिदायत दी जाती थी कि सनी और डिंपल की साथ में कोई फोटो क्लिक नहीं करनी है।  
Updated:- 2026-06-18, 01:38 IST
image

बॉलीवुड के गलियारों में आज भी कई ऐसी अधूरी प्रेम कहानियां हैं, जिनका जब भी जिक्र होता है फैंस की दिलचस्पी बढ़ जाती है। इन कहानियों के पन्ने जब पलटे जाते हैं, तो कई अनसुने किस्से सामने आते हैं। डिंपल कपाड़िया और सनी देओल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। 80 के दशक में दोनों की डेटिंग की अफवाहें काफी चर्चा में थीं। जब इनके अफेयर की खबरें आईं, तब डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना से अलग रह रही थीं और सनी देओल की शादी पूजा देओल से हो चुकी थी। ऐसे में दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा। हालांकि, कहा जाता है कि पूरी इंडस्ट्री इनके रिश्ते से वाकिफ थी। हाल ही में एक दिग्गज फोटोग्राफर ने इनके रिश्ते से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है और बताया है कि कैसे जब ये दोनों साथ कहीं नजर आते थे, तो फोटोग्राफर्स को हिदायत दी जाती थी कि दोनो की साथ में फोटो न ली जाए। चलिए आपको सुनाते हैं यह इंट्रेस्टिंग किस्सा।

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की साथ फोटो क्लिक करने की थी मनाही

हाल ही में सीनियर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रमाकांत मुंडे ने एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब सनी और डिंपल के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं, तब दोनों अपने रिश्ते को छुपाकर रखना चाहते थे और इसी वजह से फोटोग्राफर्स को हिदायत दी जाती थी कि दोनों जब साथ में नजर आएं, तो इनकी फोटो न ली जाएं।

photographers were told not to take sunny deol and dimple kapadia pictures together

उन्होंने बताया कि यह एक अनकहा नियम बन चुका था क्योंकि उनकी टीम की तरफ से पहले ही यह बात कह दी जाती थी और ऐसे में फिल्मी पार्टी, इवेंट या किसी फंक्शन में भी जब ये साथ स्पॉट होतेथे, तो इनकी फोटोज नहीं ली जाती थीं। यह बात उस दौर के सभी पैप्स को पता थी।

यह भी पढ़ें- 'मैं उतना प्यार उनसे करती हूं...', जब रेखा ने अमिताभ बच्चन संग रिश्ते को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा; मोहब्बत की थी कबूल पर फिर कह दिया था कुछ ऐसा

ऐसे दिया जाता था फोटो क्लिक न करने का मैसेज

इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि जब ये दोनों साथ होते थे, तो उनकी टीम की तरफ से कोई सदस्य आर इशारा करता था या क्लियर मैसेज देता था कि दोनों की फोटोज नहीं लेनी हैं। कई बार तो ऐसा भी होता था कि जब ये लोग किसी जगह पर साथ आने वाले होते थे, तो पहले ही फोटोग्राफर्स को साफ संदेश पहुंच जाता था कि फोटोज नहीं लेनी हैं।

चर्चा में रहा था सनी और डिंपल का रिश्ता

photographers were told not to take sunny deol dimple kapadia pictures together

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया का अफेयर 80 और 90 के दशक की शुरुआत में काफी सुर्खियों में रहा था। इस सीक्रेट रिलेशनशिप को इन दोनों ने मीडिया और दुनिया की नजरों से छुपाकर रखा था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये दावा तक किया गया था कि डिंपल की बेटियां सनी को छोटे पापा कहकर बुलाने लगी थीं। इन दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी थी। साल 2017 में इन दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था और इसके बाद फिर से दोनों के रिश्ते की एक बार फिर चर्चा होने लगी थी।

यह भी पढ़ें- जब राजेश खन्ना ने जानबूझकर गर्लफ्रेंड के घर के सामने से निकाली थी अपनी बारात, डिंपल कपाड़िया नहीं इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता था दिल

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।