'मैं उतना प्यार उनसे करती हूं...', जब रेखा ने अमिताभ बच्चन संग रिश्ते को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा; मोहब्बत की थी कबूल पर फिर कह दिया था कुछ ऐसा

रेखा और अमिताभ...इन दोनों की कहानी से जुड़े किस्सों का जिक्र बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर होता रहता है। ये दो ऐसे नाम हैं जो कभी एक नहीं हो सके, लेकिन फिर भी इनसे जुड़ी कहानियां सुनने पर लगता है मानो दोनों के नाम हमेशा से साथ ही जुड़े थे। अमिताभ ने रेखा संग रिश्ते पर कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन रेखा ने कई बार सीधे शब्दों में तो कभी घुमा-फिराकर अमिताभ के बारे में हमेशा बात की। 70-80 के दशक में इन दोनों का रिश्ता फिल्मी मैगजीन की हेडलाइंस में रहता था। दोनों से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जिन्हें न कभी इन दोनों ने खुलकर कबूला और न खुलकर नकारा। कहा जाता है कि जया बच्चन से शादी के बाद अमिताभ और रेखा की नजदीकियां बढ़ी थीं, लेकिन एक बार जया ने रेखा को डिनर पर बुलाकर कुछ ऐसा कहा कि इनके रास्ते अलग हो गए। आज इस बात को सालों बीत चुके हैं, लेकिन रेखा अक्सर इंटरव्यूज या रियलिटी शोज में बातों-बातों में अमिताभ के नाम का जिक्र कर देती हैं। हालांकि, सालों पहले सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अमिताभ संग रिश्ते पर कुछ ऐसा कहा था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। चलिए जानते हैं यह दिलचस्प किस्सा।
मैं इस बात को कैसे न मानूं कि...

रेखा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता 70 और 80 के दशक में काफी चर्चा में रहा। रेखा ने कुछ वक्त पहले भी एक रियलिटी शो के दौरान मजाक में अमिताभ संग रिश्ते का जिक्र किया था। शो के होस्ट ने कहा था कि कोई शादीशुदा इंसान के लिए इतना पागल कैसे हो सकता है? इसके जवाब में रेखा ने कहा था-हमसे पूछिए..। हालांकि, इसके बाद उन्होंने बात मजाक में टाल दी थी। यूं तो रेखा कई बार अमिताभ के लिए उनके प्यार को कई बार एक्सेप्ट कर चुकी हैं। रेखा ने सिमी ग्रेवाल के शो पर कहा था कि वो अमिताभ से प्यार करती हैं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने एक ऐसा स्टेटमेंट दिया जिसने सभी को हैरान कर दिया। रेखा से सिमी ने अमिताभ से प्यार को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा था, "मैं कभी किसी ऐसे बच्चे, आदमी या औरत से नहीं मिली...जो उनसे प्यार न करता हो...मुझे समझ नहीं आता कि जब बात मेरी होती है तो नजरिया बदल कैसे जाता है...मैं इस बात को कैसे न मानूं कि मैं उनसे प्यार नहीं करती..आप दुनियाभर के सारे प्यार को मिला लीजिए और उसमें थोड़ा और प्यार जोड़ लीजिए...मैं उनके उतना प्यार करती हूं।"
यह भी पढ़ें- रेखा को सिंदूर लगाए देख जब रो पड़ी थीं जया बच्चन, अमिताभ बच्चन की इस एक गलती से हो गया था अफेयर का खुलासा
अमिताभ संग रिश्ते पर कही थी यह बात

रेखा ने इस इंटरव्यू में अमिताभ संग रिश्ते पर कुछ ऐसा कहा था जिसने सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अमिताभ और उनके बीच कोई भी पर्सनल रिलेशन नहीं था। उनके इस जवाब ने सभी को हैरान कर दिया था। रेखा ने उस इंटरव्यू में बेशक इन अटकलों पर विराम लगा दिया था, लेकिन उसके बाद काफी कुछ ऐसा हुआ जिसने उनके जवाब पर ही सवाल खड़े कर दिए।
यह भी पढ़ें- तो इस वजह से अलग हुए थे अमिताभ बच्चन-रेखा के रास्ते! सालों बाद एक्ट्रेस की दोस्त ने खोला था राज
रेखा और अमिताभ बेशक कभी साथ नहीं हो सके, लेकिन इनकी कहानी से जुड़े पुराने पन्नों को पलटना फैंस को बहुत अच्छा लगता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।