क्या कियारा आडवाणी ने की 'टॉक्सिक' में यश संग इंटीमेट सीन हटाने की डिमांड? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब

कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज है। पिछले काफी वक्त से दावा किया जा रहा था कि कियारा ने फिल्म में यश संग उनके इंटिमेट सीन्स को टोन डाउन करने की बात की थी। अब यश ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया है और इसके पीछे का सच बताया है।
Updated:- 2026-05-05, 15:43 IST
image

यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर लंबे समय से बज है। फिल्म की रिलीज डेट दोबारा आगे बढ़ा दी गई है और अब यह फिल्म 4 जून को भी रिलीज नहीं होगी। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। बीच में कई सोशल मीजिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कियारा ने फिल्म 'टॉक्सिक' के मेकर्स से उनके और यश के रोमांटिक सीन्स को कम करने और जो शूट हो चुके हैं, उन सीन्स को टोन डाउन करने के लिए कहा है। क्या वाकई ऐसा है, अब खुद कियारा ने इसका जवाब दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

टॉक्सिक में इंटिमेट सीन से जुड़ी अफवाहों पर कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी

kiara advani reaction on toxic movie intimate scene demand

कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि कियारा आडवाणी ने टॉक्सिक के मेकर्स के आगे डिमांड रखी है कि फिल्म में यश के साथ उनके जो इंटिमेट सीन्स हैं, उन्हें टोन डाउन किया जाए। कहा जा रहा था कि कियारा ने कुछ सीन्स शूट किए थे, लेकिन जब उन्होंने एडिटिंग में इन सीन्स को देखा, तो उन्होंने मेकर्स से इन्हें कम करने की डिमांड कर दी। यह खबर तेजी से वायरल होने लगी। कियारा ने खुद इन अफवाहों का जवाब दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में ऐसी ही एक पोस्ट स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इन खबरों को सिरे से खारिज किया है। कियारा के इस जवाब के बाद साफ है कि उन्होंने ऐसी कोई डिमांड नहीं रखी है।

यह भी पढ़ें- जब एक फैन ने की थी प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी को गले लगाने की कोशिश, बॉडीगार्ड के रोकने पर हो गई थी बहस

'टॉक्सिक' की रिलीज का है फैंस को इंतजार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)


केजीएफ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। इसकी रिलीज डेट दूसरी बार भी आगे बढ़ गई है। पहले ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन 'धुरंधर 2' संग क्लैश से बचने के लिए इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था और फिल्म की नई रिलीज डेट 4 जून बताई गई थी। हालांकि, यह फिल्म अब 4 जून को भी नहीं रिलीज होगी। इसे एक बार फिर पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी। कियारा इस फिल्म में नादिया का रोल प्ले करेंगी और रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में यश डबल रोल में होंगे। फिल्म के टीजर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाएगी?


यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं कियारा आडवाणी, 'टॉक्सिक' के बाद हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram/Kiara Advani

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।