Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:13 AM IST

'मैंने अपना बच्चा खोया और तभी तलाक के पेपर आ गए', ओमपुरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर सालों बाद छलका पहली पत्नी सीमा कपूर का दर्द

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ओम पुरी की निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही थी। हाल ही में उनकी पहली पत्नी रहीं सीमा कपूर ने एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में खुलकर बात की है और बताया कि कैसे उन्होंने अपना बच्चा खो दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि आखिर क्यों इतना सब होने के बाद भी उन्होंने अपने भाई अन्नू कपूर से कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए मना कर दिया था?
Updated:- 2026-06-23, 14:04 IST
image

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ओम पुरी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए हमेशा चर्चा में रहे। उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के वर्सेटाइल और टैलेंटेड एक्टर्स में होती थी। एक्टर की निजी जिंदगी में कई विवाद रहे, जिनकी चर्चा आज भी होती है। कुछ वक्त पहले अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर उनकी बहन की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया था। बता दें कि ओमपुरी की पहली शादी अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर से हुई थी। अब एक इंटरव्यू में सीमा कपूर ने भी ओम पुरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे मे खुलकर बात की है और बताया है कि कैसे उनकी प्रेग्नेंसी के वक्त ओम पुरी की जिंदगी में कोई और आ गया था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

सीमा कपूर ने ओम पुरी के अफेयर पर कही यह बात

सीमा कपूर ने हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में ओम पुरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे ओम पुरी से उनकी कुछ अनबन हुई और उस बीच एक्टर किसी और को डेट करने लगे थे। सीमा ने बताया कि वो उस प्रेग्नेंट थीं और ओमपुरी की जिंदगी में कोई आ गया था।

annu kapoor says om puri cheated his sister seema kapoor know about this whole story

सीमा ने कहा, "मैं अपनी मां के पास राजस्थान चली गई थी...मां के पास जाना घातक हो गया...उनकी जिंदगी में नंदिता आ गई थी...जो पास होता है आप उसके करीब आने लगते हो...उसकी बात सुनने लगते हो...हमारे मामले में भी ऐसा ही हुआ...उस वक्त मैं प्रेग्नेंट थी...मैंने अपना बच्चा खो दिया..इसी बीच तलाक के पेपर आ गए...मुझे लगातार झटके मिल रहे थे...मैं कुछ समझ नहीं पा रही थी, इन चीजों से डील करना मुश्किल हो गया था।"

बच्चे के जाने से टूट गई थीं

सीमा कपूर ने यह भी कहा कि वो मिसकैरेज की वजह से टूट गई थीं क्योंकि उनके लिए वो बच्चा बहुत कीमती था। ओम पुरी उनकी जिंदगी में वापस नहीं लौटने वाले थे और वो दूसरी शादी भी नहीं करने वाली थीं, ऐसे में वो दिल से उस बच्चे का इंतजार कर रही थीं पर वो नहीं हुआ। बता दें कि ओम पुरी और सीमा कपूर एक-दूसरे को सालों से जानते थे। हालांकि, इनकी शादी कुछ महीनों में ही टूट गई थी।

यह भी पढ़ें- 'मेरे पति एक हैंडसम आदमी हैं...', जब राज कपूर की पत्नी ने नरगिस से कही थी यह बात; शोमैन की दूसरी बीवी बनने को भी तैयार थीं एक्ट्रेस

अन्नू कपूर करना चाहते थे केस

om puri and seema kapoor
सीमा कपूर ने यह भी बताया कि उनके भाई अन्नू कपूर चाहते थे कि वो ओमपुरी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ें। हालांकि, सीमा कपूर ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया, क्योंकि उन्हें लगता था कि शायद चीजें ठीक हो जाएंगी। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि ये रिश्ता टूट जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने मेरी बहन के साथ बेवफाई...', दिवंगत ओमपुरी पर भड़के अन्नू कपूर, पहले भी कई बार कर चुके हैं एक्टर की आलोचना

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।