बाली हादसे के बाद स्ट्रेचर पर मुंबई पहुंचीं Nushrratt Bharuccha, बिना बोले इशारों में बताया अपना हाल
-1791004040195.webp)
बाली में हुए हादसे के बाद एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) को इलाज के लिए मुंबई लाया गया है। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्ट्रेचर पर लेटी नजर आ रही हैं। वीडियो में नुसरत की नाक में नेजल कैन्युला लगी दिख रही है और मेडिकल टीम उनकी मदद करती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को एयर एम्बुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद नुसरत के फैंस उनकी हालत को लेकर काफी परेशान हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस भी इशारों में अपना हाल बताते हुए दिखाई दीं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
स्ट्रेचर पर लेटी दिखीं नुसरत भरूचा
वायरल वीडियो में नुसरत स्ट्रेचर पर लेटी हुई हैं। एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम और अधिकारी उन्हें एम्बुलेंस तक पहुंचाने में मदद करते दिख रहे हैं। इस दौरान डॉक्टर और मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। वीडियो में नुसरत की हालत देखकर उनके चाहने वाले भी काफी चिंतित हैं।
View this post on Instagram
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
बताया जा रहा है कि नुसरत को बाली में हुए हादसे के बाद वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी टीम ने बताया है कि हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। हालांकि, हादसा किस तरह हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। बाली में शुरुआती इलाज के बाद नुसरत को अब मुंबई लाया गया। यहां डॉक्टर उनकी चोट की गंभीरता को समझने के लिए आगे की जांच करेंगे। इसके बाद ही उनकी सर्जरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Nushrratt Bharuccha : इस फिल्म से नुसरत भरूचा ने किया था बॉलीवुड डेब्यू, जानें नेट वर्थ
परिवार और करीबी लोग भी साथ
नुसरत को बाली से मुंबई लाते समय उनके परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान मेडिकल टीम उनकी देखभाल करती रही, ताकि उन्हें सुरक्षित तरीके से मुंबई लाया जा सके।
टीम ने की प्राइवेसी की अपील
नुसरत की टीम ने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने की अपील की है। एक्ट्रेस के इलाज का अगला फेज अब मुंबई में शुरू होगा। वायरल वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
-1791004605113.webp)
image credit- instagram
नुसरत भरूचा से जुड़े जरूरी पॉइंट्स
प्वॉइंटस में भी आप समझ सकती हैं नुसरत भरूचा से जुड़े अपडेट्स-
- बाली में वर्क कमिटमेंट के दौरान हुआ हादसा।
- हादसे के बाद बाली के अस्पताल में नुसरत भरूचा को भर्ती कराया गया।
- रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर की जानकारी टीम ने दी।
- एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया।
- मुंबई में आगे की जांच के बाद एक्ट्रेस की सर्जरी होगी।
- वायरल वीडियो में नुसरत स्ट्रेचर पर नजर आईं।
- टीम ने फैंस और मीडिया से प्राइवेसी की अपील की है।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की Nushrratt Bharuccha का घर है बेहद खूबसूरत, देखें इनसाइड फोटोज
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram
- नुसरत भरूचा कौन हैं?
- नुसरत भरूचा एक लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 'प्यार का पंचनामा', 'सोनु के टीटू की स्विटी' और 'छोरी' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
- रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) सर्जरी में कितना समय लगता है?
- स्पाइन सर्जरी और उसके बाद पूरी तरह से रिकवर होने में आमतौर पर कुछ हफ्तों से लेकर 3 से 6 महीने तक का समय लग सकता है।
- स्पाइन इंजरी में एयर एम्बुलेंस का इस्तेमाल क्यों होता है?
- रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट होने पर मरीज को झटकों से बचाने और रास्ते में लगातार मेडिकल मॉनिटरिंग देने के लिए एयर एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।