herzindagi
Nora Fatehi success story in hindi

Nora Fatehi: एक फ्लैट में 9 लड़कियों के साथ रहीं, अंडे और ब्रेड खाकर गुजारे थे दिन.. जानें नोरा फतेही के संघर्षों की कहानी

नोरा फतेही फिल्म इंडस्ट्री में डांसर के रूप में काफी फेमस हैं, पर क्या आप उनके संघर्षों के दिन के बारे में जानते हैं, जब वह सिर्फ अंडे और ब्रेड खाकर दिन बिताया करती थीं? चलिए आज हम आपको बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-04, 16:04 IST

Nora Fatehi Struggle Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस और दिलबर गर्ल से फेमस नोरा फतेही ने अपने दम पर काफी कुछ हासिल किया है। एक्ट्रेस कम डांसर नोरा अपनी लेटेस्ट वीडियो और डांस के कारण काफी ट्रेंड में रहती हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी हस्ती है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत किया है। एक इंटरव्यू में नोरा ने फैंस के साथ अपनी स्ट्रगल स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि वह शुरुआती दौर में सिर्फ अंडे और ब्रेड खाकर अपना दिन गुजारती थी। उन्होंने यह भी साझा किया कि जब वह भारत आई थी, तो उनके जेब में केवल 5,000 रुपये ही थे।

5,000 रुपये लेकर भारत आई थीं नोरा

Nora Fatehi struggle story

एक्ट्रेस ने मैशेबल इंडियन के बॉम्बे जर्नी को एक इंटरव्यू  दिए, जिसमें नोरा ने अपनी स्ट्रगल स्टोरी पर बात की है। नोरा फतेही ने खुलासा किया कि जब वह पहली बार सपनों के शहर में आई थी, तो उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि जब वह भारत आई थी, तो उनके जेब में केवल 5,000 रुपये थे। तब उन्हें ये भी नहीं पता था कि वो आज इस मुकाम तक पहुंच पाएंगी।

इसे भी पढ़ें- इस एक्टर के साथ काम करने से कतराती थीं मुमताज, इंटरव्यू में खुद किया था खुलासा

एक फ्लैट में 9 लड़कियों के साथ रहती थी नोरा

नोरा ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया कि वह किसी स्थिति में रहती थी। अभिनेत्री तीन बीएचके अपार्टमेंट में नौ लड़कियों के साथ शेयरिंग पर रहती थी, जो उनके लिए किसी ट्रॉमा से कम नहीं था। आगे नोरा ने यह भी बताया कि उन्हें उनका इंडिया आने का फैसला भी कभी-कभी गलत लगता था। उन दिनों वह हर रोज स्ट्रगल करती थी। यहां तक कि अभिनेत्री के खाने का भी ठिकाना नहीं होता था।

इसे भी पढ़ें- ऐसे घर में रहती हैं नोरा फतेही, जानें घर में हैं कैसी-कैसी सुविधाएं

अंडे और ब्रेड खाकर गुजारे दिन

Nora Fatehi success story

अपनी शुरुआती करियर के बारे में बताते हुए नोरा ने कहा कि तब उनकी इनकम अच्छी नहीं थी। उस दौरान एक्ट्रेस को बहुत कम पैसे मिलते थे। ये पैसे इतने कम होते थे कि एक दिन में केवल एक अंडे ही खाकर रहना पड़ता था। आगे नोरा ने बताया कि उन्होंने अपने संघर्षों के दिनों में सिर्फ एक अंडा और ब्रेड खाकर ही गुजारे हैं। 

इसे भी पढ़ें- Nora Fatehi की लाइफ से जुड़ी ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi, Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।