मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलती हैं। ऐसा आपने सुना तो होगा, इस कहावत को सच करती है बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही। बॉलीवुड में किसी भी बाहरी के लिए जगह बनाना इतना आसान नहीं होता है। हालांकि टैलेंट के बदौलत आप चाहे तो कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे ही नोरा का सफर भी काफी हैरान करने वाला था। हालांकि इन सब चीजों के बाद भी वह स्ट्रगल करती रही। यहीं कारण है कि आज वह जिस मुकाम पर है वह तक पहुंचना इतना आसान नहीं हैं।
बता दें कि नोरा फतेही को अपने करियर के शुरुआती दौर में रियलिटी शो में भी देखा गया था। नोरा फतेही बिग बॉस सीजन 9 में शामिल हुईं जिसके बाद से लोगों ने उन्हें नोटिस करना शुरू किया था। बिग बॉस से पहले नोरा, बाहुबली जैसी सुपरहिट फिल्म में काम कर चुकी थी, फिर भी वो पॉपुलैरिटी के लिए तरस रही थीं।
View this post on Instagram
नोरा एक बेहतरीन डांसर है। उनकी सबसे ज्यादा लोकप्रियता उनके डांस के कारण मिली हैं। फिल्म 'सत्यमेव जयते' में अपने 'दिलबर' गाने से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली थी। इस गाने को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था।
View this post on Instagram
दिलबर गर्ल नोरा का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा में हुआ था। नोरा डांसर के अलावा मॉडल भी हैं। नोरा जब पहली बार भारत आईं, तब उनके पास सिर्फ 5000 रुपये थे। खुद एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया था।
इसे भी पढ़ेंः इस एक्टर के साथ काम करने से कतराती थीं मुमताज, इंटरव्यू में खुद किया था खुलासा
बता दें कि एक जमाने में नोरा ने टेलीकॉलर में भी काम किया था। वही करियर की शुरुआती दौर की बात करें तो वह टिकट बेचती थीं। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान दिया था।
इसे भी पढ़ेंः मुमताज की शादी की खबर पर कुछ ऐसा था राजेश खन्ना का रिएक्शन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।