Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

ऐसे घर में रहती हैं नोरा फतेही, जानें घर में हैं कैसी-कैसी सुविधाएं

नोरा फतेही की घर की कुछ खास तस्वीरें हम आपको आज के इस आर्टिकल में दिखाने वाले हैं।   
Updated:- 2023-12-30, 14:10 IST
nora fatehi

नोरा फतेही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नोरा फतेही लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं। नोरा अपने आइटम सॉन्ग के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर है। एक समय नोरा 5 हजार रुपए लेकर इंडिया आई थी। हालांकि आज के समय की बात करें तो वह करोड़ों रुपये की मालकिन बन चुकी हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नोरा के लग्जरी हाउस की कुछ खास तस्वीरें दिखाने वाले हैं। 

नोरा फतेही मुंबई के आलीशान घर में रहती हैं। उनके इस घर को पीटर मैरिनो ने डिजाइन किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके इस आलीशान घर की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये हैं। उनके इस घर में उनकी जरूरत का सारा सामान मौजूद है। 

खास तरीके से सजाया हुआ है घर

nora homes

नोरा फतेही ने अपने घर को काफी खास तरीके से सजा रखा है। उन्होंने अपने घर के लिए लाइट कलर का चयन किया है। उनके इस अपार्टमेंट में उनकी जरूरत का सारा सामान मौजूद है। वह इस अपार्टमेंट में अकेले ही रहती हैं। 

खाली स्पेस में आप भी लगाएं फ्लावर पॉट

nora home tour

अभिनेत्री ने अपने घर के खाली स्पेस में फ्लावर पॉट लगा रखा है। जो कि उनके घर की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देती हैं। वहीं अभिनेत्री ने अपने घर को सजाने के लिए आर्टिफिशियल फ्लावर का भी इस्तेमाल किया है। जिसे उन्होंने हॅाल में लगा रखा है। 

इसे भी पढ़ेंः Nora Fatehi की लाइफ से जुड़ी ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

बालकनी से दिखता है खूबसूरत नजारा

nora room

उनके इस लग्जरी अपार्टमेंट में बालकनी भी है। जहां से काफी खूबसूरत नजारा दिखता है। उनके घर की बालकनी काफी बड़ी और खूबसूरत है। अभिनेत्री ने अपने कमरे के लिए भी लाइट कलर का चयन किया है। नोरा ने अपने घर में डांस के लिए एक प्राइवेट स्पेस भी रखा है। जहां वह ज्यादातर पेक्टीस करती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः इस एक्टर के साथ काम करने से कतराती थीं मुमताज, इंटरव्यू में खुद किया था खुलासा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

Image Credit - Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।