'चमकीला' के सेट पर परवान चढ़ा था राघव-परिणीति का प्यार, चोरी-छिपे गुरुद्वारे में करते थे मुलाकात

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी यानी बॉलीवुड और राजनीति की जोड़ी। यूं तो परिणीति ने राघव से मिलने से पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कभी किसी नेता से शादी नहीं करेंगी, लेकिन दोनों का साथ आना किस्मत में लिखा था। क्या आप जानते हैं कि पंजाब में फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था और दोनों चोरी-छिपे गुरुद्वारे में मिला करते थे।
Updated:- 2026-04-24, 20:01 IST
Raghav Chadha wife Parineeti Chopra

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी को फैंस खूब प्यार देते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और तस्वीरें शेयर करने से लेकर एक-दूसरे से जुड़े मीम्स पर रिएक्ट करने तक, कई तरह से फैंस से जुड़े रहते हैं। परिणीति की गिनती जहां बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेसेस में होती है, वहीं राघव चड्ढा एक प्रसिद्ध राजनेता हैं। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है, जिसका जिक्र दोनों कई इंटरव्यूज और बातचीत के दौरान कर चुके हैं। परिणीति ने एक बार बताया था कि कैसे राघव से मिलने के कुछ देर बाद ही उन्होंने तय कर लिया था कि वो उन्हीं से शादी करेंगी। राघव और परिणीति का प्यार फिल्म 'चमकीला' के सेट पर परवान चढ़ा था और दोनों गुपचुप तरीके से गुरुद्वारे में मिला करते थे। चलिए आपको ये दिलचस्प किस्सा बताते हैं।

फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा था राघव-परिणीति का प्यार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

परिणीति चोपड़ा ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि वो राघव से लंदन में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मिली थी और तब तक वो उन्हें जानती भी नहीं थीं। इसके बाद अगले दिन दोनों ब्रेकफास्ट पर मिले और परिणीति ने राघव के बारे में गूगल किया कि वो कौन हैं, वो शादीशुदा हैं या नहीं और वो क्या करते हैं? उस ब्रेकफास्ट के दौरान ही उन्हें ऐसा लगने लगा था कि राघव उन्हीं के लिए बने हैं। इसके बाद दोनों का प्यार फिल्म  'चमकीला' के सेट पर परवान चढ़ा। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में हुई थी और यहीं दोनों के बीच बातचीत, दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई। साल 2023 में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इनकी नजदीकियां बढ़ी थीं।

यह भी पढ़ें- 'हमारे रिश्ते में न कोई...', जब यामी गौतम ने 'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर संग प्यार पर की थी खुलकर बात, ऐसे लिया था शादी का फैसला

गुरुद्वारे में चोरी-छिपे मिलते थे राघव और परिणीति

राघव और परिणीति ने एक टॉक शो में ये भी बताया था कि दोनों चोरी-छिपे गुरुद्वारे मे मिलते थे। राघव ने ये भी बताया था कि उन्होंने परी को गुरुद्वार में ही शादी के लिए प्रपोज किया था, क्योंकि वो दोनों ही भगवान में बहुत विश्वास रखते हैं।

राजनेता से शादी नहीं करना चाहती थीं परिणीति चोपड़ा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

राघव चड्ढा से शादी करने के बाद परिणीति का एक पुराना इंटरव्यू बहुत वायरल हुआ था, जब उन्होंने कहा था कि वो कभी भी किसी राजनेता से शादी नहीं करेंगी। हालांकि, राघव से पहली मुलाकात के बाद ही उनका फैसला बदल गया था और आज दोनों साथ हैं।


यह भी पढ़ें- इन तस्वीरों में देखें राघव और परिणीति के प्यार की झलक, जानें उनकी लव स्टोरी


परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी को फैंस बहुत प्यार देते हैं और दोनों अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।