'खलनायक रिटर्न्‍स' का टीजर रिलीज, 33 साल बाद 'बल्लू' बनकर लौटे संजय दत्त, एक्ट्रेस के नाम से क्यों नहीं उठा पर्दा?

Khalnayak Returns Teaser Review: संजय दत्त की फिल्म 'खलनायक रिटर्न्‍स' का टीजर रिलीज हो गया है। 33 साल बाद संजू बाबा 'बल्लू' बनकर बड़े परदे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। अभी धुरंधर और धुरंधर 2 में संजय दत्त के किरदार एसपी असलम का खुमार फैंस के सिर से उतरा नहीं था कि उन्होंने अपने चाहने वालों को एक और गुड न्यूज दे दी है। 1 मिनट 12 सेकंड का ये टीजर खूब वायरल हो रहा है, लेकिन साथ ही ये सवाल भी उठ रहा है कि आखिर एक्ट्रेस के नाम का खुलासा क्यों नहीं किया गया है?  
Updated:- 2026-04-25, 14:05 IST
Sanjay Dutt Khalnayak Returns

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में एसीपी असलम का किरदार निभाकर संजय दत्त इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। यूं तो संजू बाबा जो भी किरदार निभाते हैं, उसे पूरी तरह अपना बना लेते हैं और यही वजह है फैंस उनकी एक्टिंग के कायल हैं, लेकिन साल 1993 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'खलनायक' के रोल में वो कुछ इस तरह डूबे के फैंस आज भी उन्हें 'खलनायक' कहकर बुलाते हैं और 33 साल बाद संजय एक बार फिर बल्लू बनकर लौटे हैं। संजय दत्त की फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का टीजर रिलीज हो गया है और इसमें संजय का खूंखार अवतार फैंस के रोंगटे खड़े कर रहा है। इस टीजर को जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस का कहना है कि अब 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' सारी फिल्मों के रिकॉर्ड्स टूट जाएंगे, क्योंकि संजय दत्त, बॉक्स ऑफिस के धुरंधर बनने को तैयार हैं। हालांकि, फैंस के मन में ये सवाल भी उठ रहा है कि टीजर में एक्ट्रेस को लेकर कोई जिक्र क्यों नहीं है? चलिए आप भी इसके टीजर पर नजर डाल लीजिए।

संजय दत्त की 'खलनायक रिटर्न्स' का टीजर रिलीज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

'खलनायक रिटर्न्स' का टीजर काफी धुआंधार है और फैंस इसे खूब प्यार दे रहे हैं। ऑडियंस को पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म के जरिए संजय दत्त बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं। जियो स्टूडियोज की तरफ से इस टीजर को जारी किया गया है। बता दें कि 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' को भी जियो स्टूडियो ने ही प्रोड्यूस किया था। टीजर और फर्स्ट लुक में संजय दत्त काफी खूंखार लुक में हैं। टीजर की शुरुआत में बल्लू यानी संजय दत्त, जिनका हाथ बेड़ियों में जकड़ा है, वो घायल पड़े हुए शख्स के पास जमीन पर बैठते हैं। उनके चेहरे पर खून और लंबे बालों के साथ वो काफी खूंखार लग रहे है। इसके बाद संजय दत्त कहते हैं, "बोला था ना.. 10 अक्टूबर रात को 10 बजे, बल्लू होगा जेल से फुर्र।" इसके बाद वो 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' गाना गाते हुए चले जाते हैं। टीजर 1 मिनट 12 सेकेंड का है, लेकिन इस छोटे से टीजर को ही खूब पसंद किया जा रहा है। संजय दत्त ने इस फिल्म से अपने लुक की दो फोटोज शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है, "हर कहानी का एक वक्त होता है और उसका वक्त आ गया है.... खलनायक रिटर्न्स।"

यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Wo Do Teaser Out: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की फिल्म का धमाकेदार टीजर हुआ आउट, ये दो एक्ट्रेसेस भी आएंगी नजर; जानें कब होगी रिलीज

'खलनायक रिटर्न्स' में कौन होगी लीड एक्ट्रेस?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

'खलनायक रिटर्न्स' में लीड एक्ट्रेस के नाम से अभी पर्दा नहीं उठा है। असल में रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अभी काफी शुरुआती स्टेज में है और मेकर्स ने टीजर रिलीज करने में जल्दबाजी की है। फिल्म की कहानी, डायरेक्टर और एक्ट्रेस के नाम पर भी चर्चा जारी है, लेकिन कुछ फाइनल नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर कई फैंस कह रहे हैं कि इस फिल्म को मेकर्स, आदित्य धर से डायरेक्ट करवाएंगे, तो मजा आ जाएगा। हालांकि, अभी एक्ट्रेस या डायरेक्टर के नाम को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है। बता दें कि यह साल 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' का सीक्वल है। इस फिल्म में संजय के अलावा माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर लीड रोल में थे। ऐसे में फैंस ये जानने के लिए भी एक्साइडेट हैं कि क्या माधुरी इस फिल्म का हिस्सा होंगी या नहीं?


यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही विवादों में माइकल जैक्सन की बायोपिक 'Michael', क्रिटिक्स ने कहा 'दिखावे की कहानी, गहराई गायब'

.
संजय दत्त की 'खलनायक रिटर्न्स' का टीजर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर अभी से बज बन गया है। देखना होगा कि संजय दत्त का ये बल्लू अवतार फिर से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा पाएगा या नहीं? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।