ऋषि कपूर की गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिखा करती थीं नीतू सिंह, ऐसे परवान चढ़ा था प्यार

ऋषि कपूर और नीतू सिंह से जुड़ा यह किस्सा काफी दिलचस्प है। एक वक्त पर नीतू सिंह, ऋषि कपूर की गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिखा करती थीं। यहां तक कि एक बार नशे में धुत होकर ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से अपनी गर्लफ्रेंड को फोन भी करवाया था।
Updated:- 2026-08-17, 22:57 IST
neetu singh wrote love letters for rishi kapoor girlfriend

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी 70 के दशक में काफी चर्चा में रही। परदे पर इश्क फरमाते-फरमाते दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के करीब आने लगे और जिंदगी के सफर में हमसफर बने। दोनों की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। एक वक्त पर नीतू सिंह, ऋषि कपूर की गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिखा करती थीं। ऋषि कपूर की गर्लफ्रेंड्स को इम्प्रेस करने के लिए वो उन्हें टिप्स भी दिया करती थीं। यहां तक कि एक बार नशे में धुत होकर ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से अपनी गर्लफ्रेंड को फोन भी करवाया था। फिर इन दोनों का प्यार परवान कैसे चढ़ा, चलिए हमारी खास सीरीज 'फिल्मी गलियारों से...' में आज आपको सुनाते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

नीतू कपूर लिखती थीं ऋषि कपूर की गर्लफ्रेंड्स के लिए लव लेटर

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की दोस्ती साथ काम करते-करते काफी गहरी हो गई थी। एक वक्त पर ऋषि कपूर अपनी गर्लफ्रेंड्स से जुड़े किस्से नीतू कपूर को सुनाया करते थे। ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा "Khullam Khulla: Rishi Kapoor Uncensored" में एक दिलचस्प घटना का जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि एक बार उनकी गर्लफ्रेंड उनसे नाराज हो गई थीं, तब उन्होंने नीतू को पूरी बात बताकर उनसे माफी मांगी थी और नीतू ने उनकी गर्लफ्रेंड के लिए एक इमोशनल लेटर लिखकर उन्हें मनाने में ऋषि कपूर की मदद की थी।

rishi kapoor and neetu kapoor

नशे में धुत होकर करवाया था गर्लफ्रेंड को फोन

ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी में इस बात का भी जिक्र किया है। वह उस समय यास्मीन नाम की एक लड़की को डेट कर रहे थे और वो उनसे नाराज हो गई थी। दोनों का रिश्ता लगभग ब्रेकअप तक पहुंच गया था। इसके बाद नीतू कपूर और ऋषि कपूर फिल्म 'जहरीला इंसान' की शूटिंग के लिए बाहर गए थे, तो ऋषि कपूर नशे में धुत होकर नीतू कपूर से यास्मीन को फोन करवाते थे और उनसे बात करने की कोशिश करते थे।

यह भी पढ़ें- 'महीनों तक सोती नहीं थी...',ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू कपूर की लग गई थी पीने की लत; ऐसी निकली थी दर्द से बाहर

ऋषि कपूर-नीतू सिंह का प्यार ऐसे चढ़ा था परवान

ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी में बताया है कि उनकी और नीतू सिंह की पहली मुलाकात 'बॉबी' फिल्म के सेट पर हुई थी और 'अमर अकबर एंथनी' की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे थे और धीरे-धीरे उनके घरवालों को भी इसकी भनक लगने लगी थी। इसके बाद ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 22 जनवरी 1980 को शादी की थी।

rishi kapoor neetu kapoor wedding

 

यह भी पढ़ें-'वो मुझसे बातें छुपाने लगी थीं', राज कपूर ने नरगिस पर लगाया था धोखा देने का इल्जाम; एक अधूरा वादा बना था रिश्ता टूटने की वजह


हमारी खास सीरीज 'फिल्मी गलियारों से' का यह दिलचस्प किस्सा अगर आपको अच्छा लगा, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, सेलेब्स की जिंदगी और पुराने फिल्मी किस्सों से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।