Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:27 AM IST

'एक कलाकार होने के नाते मुझे...', नोरा फतेही ने 'सरके चुनर' गाने पर मांगी माफी, पहले भी इन वजहों से विवादों में रही हैं एक्ट्रेस

Sarke Chunar Sarke Song Controversy: संजय दत्त की फिल्म 'केडी द डेविल' में नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग 'सरके चुनर' को अश्लील लिरिक्स की वजह से काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। बाद में मेकर्स ने इसे हटा लिया था। अब इस पूरे विवाद में एक्ट्रेस नोरा फतेही महिला आयोग के सामने पेश हुई हैं और उन्होंने माफी भी मांगी है। बता दें कि नोरा इससे पहले भी कई बार कॉन्ट्रोवर्सीज का हिस्सा रह चुकी हैं।
Updated:- 2026-05-08, 11:44 IST
image

नोरा फतेही कुछ वक्त पहले 'सरके चुनर' गाने को लेकर विवादों में घिर गई थीं। कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' के इस गाने में एक्ट्रेस संजय दत्त के साथ थिरकती नजर आई थीं। गाने के लिरिक्स काफी अश्लील थे और इसमें जमकर डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद इस गाने पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। इस गाने पर जमकर विवाद हुई था और बाद में इसे बैन कर दिया गया था। महिला आयोग ने केडी द डेविल के मेकर्स और कास्ट से गाने पर जवाब मांगा था। नोरा फतेही इस गाने में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर विवादों में आ गई थीं। हाल ही में एक्ट्रेस राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं और इस पूरे विवाद पर माफी मांगी। नोरा ने यह भी बताया कि उन्होंने एक अच्छा कदम उठाने का भी फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले भी एक्ट्रेस कई बार विवादों में फंस चुकी हैं।

नोरा फतेही ने 'सरके चुनर' गाने से जुड़े विवाद पर मांगी माफी

nora fatehi sarke chunar song controversy

नोरा फतेही ने 'सरके चुनर' गाने से जुड़े विवाद में राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर माफी मांगी है और साफ किया है कि उनका किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। नोरा ने लिखित में अपना स्टेटमेंट देकर माफी मांगी है और यह भी कहा है कि वह अब इस तरह के आइटम सॉन्ग नहीं करेंगी। एक्ट्रेस ने अपने बयान में कहा कि एक आर्टिस्ट के तौर पर उन्हें उनकी जिम्मेदारी का ख्याल रखना चाहिए था, लेकिन उनसे गलती हुई और इसलिए वो माफी मांगती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने समाज के लिए कुछ अच्छा करने का निर्णय लिया है और उन्होंने कुछ अनाथ लड़कियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी लेने का फैसला किया है। संजय दत्त भी इस मामले में लिखित माफी मांग चुके हैं और 50 आदिवासी लड़कियों की पढ़ाई का खर्चा उठाने की बात कर चुके हैं। संजय दत्त ने यह भी कहा था कि उनका मकसद किसी भी महिला की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था और वो आगे से ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे किसी भी महिला की भावनाएं आहत हों।

यह भी पढ़ें- नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, डबल मीनिंग लिरिक्स पर मचा हंगामा; लोग बोले- ये शर्मनाक है

नोरा फतेही इन वजहों से रही हैं विवादों में

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

साल 2022 में नोरा फतेही 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस की वजह से चर्चा में आई थीं। इस मामले में एक्ट्रेस से कई बार पूछताछ की गई थी। इससे पहले नोरा उनके एक वीडियो की वजह से ट्रोलर्स को निशाने पर आ गई थीं। इस वीडियो में भारी बारिश में एक सिक्योरिटी गार्ड उनकी साड़ी संभालता नजर आ रहा था। गार्ड ने दूसरे हाथ से नोरा का छाता पकड़ा हुआ था। इसके बाद नोरा को इस वजह से ट्रोल किया गया था कि नोरा तो भीगने से बच गईं, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड पूरी तरह भीग गया। एक डांस रियलिटी शो में नोरा और टेरेंस का एक डांस वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें टेरेंस पर नोरा को गलत तरीके से छूने का आरोप लगा था, लेकन नोरा और टेरेंस दोनों ने ही इसे गलत बताया था। नोरा एक एक बार यह भी बताया था कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनकी बेइज्जती की थी और यह भी कहा था कि उन जैसे लोगों को इंडस्ट्री का हिस्सा कभी नहीं बनना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें- 'सरके चुनर तेरी सरके' से पहले इन गानों के डबल मीनिंग लिरिक्स को लेकर भी खूब मचा था हंगामा, तीसरे नंबर वाले सॉन्ग को बैन करने के लिए लिखी गई थीं चिट्ठियां


नोरा फतेही के इस गाने को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इस मामले में संजय दत्त पहले ही माफी मांग चुके हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।