Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:11 AM IST

ये मैरिड कपल्स रह चुके हैं बिग बॉस शो का हिस्सा

बिग बॉस के शो में कंटेस्टेंट्स को प्यार हो ही जाता है, लेकिन ज्यादातर रिश्ते शो से निकलते ही टूट जाते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते शादी के बंधन में तब्दील हो जाते हैं। 
Updated:- 2023-11-24, 17:44 IST
married couples who were part of bigg boss

यह कहा जा सकता है बिग बॉस टीवी जगत का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो है। इस शो में जमकर प्यार, तकरार और यहां तक कि वार भी हो जाता है। साल 2006 में शुरू हुए इस शो के आज 17 सीजन ऑन एयर हो चुके हैं। 

इस शो में कई रिश्ते बनते और टूटते हैं। यह सिलसिला हर साल जारी रहता है। यहां तक कई बार शो में आकर रिश्ते टूट भी जाते हैं। हर साल किसी न किसी कंटेस्टेंट को प्यार हो ही जाता है। ज्यादातर बार प्यार केवल शो के आखिरी दिन तक ही रहता है, लेकिन क्या हो जब शो में सात जन्मों के साथी कंटेस्टेंट बनकर जाएं? बिग बॉस के शो में एक नहीं बल्कि कई मैरिड कपल्स एंट्री ले चुके हैं। चलिए जानते हैं इन कपल्स के बारे में और कैसी रही शो में इनकी जर्नी। 

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

who is ankita and vicky jain

बिग बॉस 17 में इस बार कपल्स एंट्री हुई है। बिग बॉस के मेकर्स कई सालों से अंकिता लोखंडे को अप्रोच कर रहे थे। आखिरकार इस साल अंकिता बिग बॉस के शो में नजर आईं। शो में उन्होंने अपने पति विक्की जैन के साथ हिस्सा लिया है। अंकिता और विक्की का गेम काफी अलग है, लेकिन दोनों अपने तरीके से बिग बॉस के शो में काफी अच्छा खेल रहे हैं। 

शो में रहते हुए अक्सर दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है, लेकिन इसके बावजूद अंत में दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। विक्की को लेकर अंकिता की काफी शिकायते होती हैं, क्योंकि उनका गेम खेलने का तरीका बेहद अलग है। विक्की सभी घरवालों से अपने रिश्ते बनाकर रखते हैं, जबकि अंकिता ऐसा नहीं करती हैं। 

नील और ऐश्वर्या 

who is neil and aishwarya

इस साल 1 नहीं बल्कि दो मैरिड कपल्स ने घर में हिस्सा लिया है। अकिंता-विक्की के बाद नील और ऐश्वर्या का नाम इस लिस्ट में शामिल है। नील और ऐश्वर्या पति-पत्नी हैं। नील और ऐश्वर्या की मुलाकात 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल के दौरान हुई थी। इसके बाद साल 2021 में दोनों ने शादी कर ली। बिग बॉस के शो में नील का गेम धीरे-धीरे स्ट्रॉन्ग होता हुआ नजर आ रहा है। वहीं ऐश्वर्या पहले दिन से ही गेम में एक्टिव हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अब बिग बॉस के घर में नजर आएंगे Orry, सलमान संग शेयर की तस्वीरें

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

बिग बॉस के सीजन 14 में भी मैरिड कपल्स ने हिस्सा लिया था। इनमें रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का नाम शामिल है। रुबीना और अभिनव की जोड़ी बेहद प्यारी है। हालांकि, इस शो में आने से पहले उनकी मैरिड लाइफ में चीजें ठीक नहीं चल रही थी और बात तलाक तक पहुंच गई थी।

अपने बिखरते रिश्ते को संभालने के लिए दोनों ने खुद को समय दिया और शो में एक-साथ जाने का प्लान बनाया। इस शो में रहते हुए दोनों ने काफी टाइम एक-साथ स्पेंड किया। शो में रहते हुए दोनों एक-दूसरे के लिए स्टैंड लिए हुए भी नजर आ चुके हैं। यह कहा जा सकता है कि यह शो ने दोनों को करीब लाने का काम किया। बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक विनर बनी थी। 

 

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस 17 के इन कंटेस्टेंट की नेट वर्थ है करोड़ों में, जानें नाम

 

 

बिग बॉस के शो में ये मैरिड कपल्स ले चुके हैं हिस्सा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।